IPL 2026 के लिए राजास्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन 11 खिलाड़ियों को मिली जगह

Published - 24 Mar 2026, 01:22 PM | Updated - 24 Mar 2026, 01:30 PM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले से होने जा रही है। जबकि राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में पहली भिड़ंत 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से गुवाहाटी में होगी।

यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि चेन्नई के लिए जहां संजू सैमसन होंगे तो राजस्थान (Rajasthan Royals) को जीत दिलाने की जिम्मेदारी चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के कंधों पर होगी। इस मैच के लिए राजस्थान की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है, जिसमें इन 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

Rajasthan Royals के पूर्व खिलाड़ी ने चुनी प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब कुछ दिनों का समय शेष रह गया है, जिसके बाद पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपने अनुभव और रणनीति के अनुसार अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन कर रहे हैं।

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने तुषार देशपांडे को जगह नहीं दी है।

चौंकाने वाली बात ये है कि देशपांडे को खरीदने के लिए राजस्थान (Rajasthan Royals) को 6.5 करोड़ रुपये खर्च करने पर थे, लेकिन अश्विन ने पिंक आर्मी के उसी हथियार को शुरुआती प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है।

शिमरोन हेटमायर टॉप चार- अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘’मैं उम्मीद करता हूं कि शिमरोन हेटमायर को टॉप चार में बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। जिस तरह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजी की, उन्हें शीर्ष 4 में बैटिंग करनी चाहिए। पिंक आर्मी के लिए फिनिशिंग की जिम्मेदारी डोनोवन फेरेरा और रविंद्र जडेजा को दें। मुझे उम्मीद है कि वह यह कार्य बखूबी निभा सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास लगभग सभी विकल्प मौजूद हैं। मुझे लगता है कि उनके पास प्लेइंग इलेवन में कई विकल्प मौजूद हैं।’’

IPL 2026 से बाहर होंगें जसप्रीत बुमराह? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, ट्रैनिंग कैंप से भी हुए बाहर

इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आईपीएल 2026 में पहली बार एक नए फुल टाइम कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। संजू सैमसन के जाने के बाद टीम प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी रियान पराग को सौंपी है, जिसके अंडर पिछला सीजन बेहद साधारण गया था। लेकिन इस बार वह पूरे सीजन में कप्तान के रोल में नजर आएंगे।

ऐसे में रियान को न सिर्फ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करना होगा, बल्कि अपनी कप्तानी से भी टीम को जीत दिलानी होगी, जो कि पिछले सीजन बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी से भी फ्रेंचाइजी को इस सीजन काफी उम्मीदें हैं। आईपीएल 2025 में जो उन्होंने ट्रेलर दिखाया था, इस बार वह उसको पूरी फिल्म में तब्दील करना चाहेंगे।

आर अश्विन की संभावित प्लेइंग XI:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, डोनोवन फेरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

विराट कोहली की सफलता से जलते हैं रविचंद्रन अश्विन, खुद किया बड़ा खुलासा

Tagged:

Ravichandran Ashwin rajasthan royals cricket news IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

RCB vs SRH।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com