मुश्किल में फंसी राजस्थान रॉयल्स! मोबाइल मामले में BCCI ने थमाया 'कारण बताओ नोटिस', मिलेगी अब ये बड़ी सजा

Published - 13 Apr 2026, 04:15 PM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स अब विवादों में फंस चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान टीम मैनेजर रोमी भिंडर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इसपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है और रोमी भिंडर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस बीसीसीआई की भ्रष्टाचार विरोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) द्वारा भेजा गया है। आरआर मैनेजर (Rajasthan Royals) से 48 घंटे के अंदर का इसका जवाब मांगा है। बता दें कि, बीसीसीआई के नियम के अनुसार टीम मैनेजर को मोबाइल फोन की अनुमति है, लेकिन वह केवल ड्रेसिंग रूम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Rajasthan Royals: खिलाड़ियों के पास बैठे थे रोमी

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर जिस वक्त मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे, उस समय वह खिलाड़ियों के काफी करी बैठे थे। जबकि उनकी साइड में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बैठे नजर आ रहे हैं। यहां तक कि जब रोमी अपने फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, उस समय वैभव की नजर भी मोबाइल स्क्रीन पर बनी हुई थी।

वह खिलाड़ियों के बाउंड्री साइड एन्क्लोजर से सटे एक रेफ्रिजरेटर के सामने बैठे थे। डग आउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं। जबकि अब बीसीसीआई ने इस पूरे मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

क्या कहता है PMOA का नियम

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक टीम के मैनेजर को पीएमओए के भीतर मोबाइल उपकरण ले जाने की अनुमित है। लेकिन वह इसका उपयोग-

(क) केवल क्रिकेट संचालन उद्देश्यों के लिए उसके द्वारा किया जाए; और/या

(ख) किसी भी खिलाड़ी या खिलाड़ी सहायक कर्मचारी द्वारा किसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत मामले के लिए किया जाए, बशर्ते कि टीम प्रबंधक ने ऐसे उपयोग से पहले खिलाड़ी या खिलाड़ी सहायक कर्मचारी को अपनी स्पष्ट अनुमति दे दी हो।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ Rohit Sharma का नाम, MI के लिए ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

भिंडर ने बीसीसीआई को किया था सूचित

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के रोमी भिंडर फिलहाल फेफड़ों की गंभीर बीमारी से उबर चुके हैं। साथ ही वह नियमों के दायरे में रहकर अपने फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह साबित हो पाता है कि वह फोन का इस्तेमाल क्रिकेट संबंधी कार्यों के लिए किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह ड्रेसिंग रूम में वापस नहीं लौट सके थे। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इस बारे में बीसीसीआई को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सूचित कर दिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोमी भिंडर क्या जवाब देते हैं।

CSK Playing XI: KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-11 फाइनल, संजू, ऋतुराज, आयुष, दुबे, ब्रेविस.....

Tagged:

rajasthan royals cricket news IPL 2026 Romi Bhinder
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com