राजस्थान रॉयल्स ने खोज लिया सैम करन का रिप्लेसमेंट, सीधे PSL से इस ऑलराउंडर को IPL में करा रहे लैंड

Published - 22 Mar 2026, 12:49 PM | Updated - 22 Mar 2026, 12:50 PM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लिश प्लेयर सैम करन का तगड़ा रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। ये खिलाड़ी सीधे पाकिस्तान सुपर लीग से आईपीएल में लैंड करने वाला है। इससे पहले इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन चोटिल होने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

यह राजस्थान के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस सीजन पिंक आर्मी ने सैम करन को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया था। मगर अब वह आगामी सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अब आरआर (Rajasthan Royals) ने करन का रिप्लेसमेंट चुन लिया है।

Rajasthan Royals छिना PSL का खिलाड़ी

आईपीएल 2026 और पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन लगभग एक ही समय पर होने वाला है। ऐसे में दुनियाभर के खिलाड़ी पीएसएल 2026 को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने आ रहे हैं। इसमें अब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का नाम भी जुड़ चुका है, जो कि पहले पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले थे।

लेकिन अब व्यक्तिगत कारणों के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, किन कारणों के चलते शनाका ने ये फैसला लिया है, इसको लेकर को स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से जल्द जुड़ सकते हैं।

आईपीएल में रहे थे अनसोल्ड

श्रीलंका के इस दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। लेकिन अब खबरें हैं कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस प्लेयर को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई है।

लेकिन अभी तक अभी तक उनका आरआर (Rajasthan Royals) से जुड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही मीडिया के सामने इसको लेकर आधिकारिक बयान दिया जा सकता है।

बता दें कि, दासुन शनाका के टीम में आने से राजस्थान को न सिर्फ एक शानदार फिनिशर मिलेगा, बल्कि वह मिडिल ओवरों में गेंदबाजी भी कर सकते हैं। साथ ही वह अपने साथ इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का अनुभव भी लेकर आएंगे।

काव्या मारन इन 3 विदेशी खिलाड़ियों को नहीं देगी प्लेइंग इलेवन में मौका, पूरा सीजन करवाएगी इनसे बेंच गर्म

PSL की बढ़ी परेशानी

हालांकि, दासुन शनाका कोई पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जो कि पाकिस्तान सुपर लीग को ठुकराकर आईपीएल खेलने के लिए भारत आ रहे हैं। उनसे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल से अपना करार तोड़ दिया था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया था तो अब इस फेहरिस्त में श्रीलंका के कप्तान का नाम भी शामिल हो चुका है। हालांकि, माना जा रहा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पीएसएल को छोड़ने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकते हैं।

IPL 2026: शाहरुख खान ने चुरा लिया नीता अंबानी का कोहिनूर हीरा, रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में कर लिया शामिल!

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

26 मार्च 2026 से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com