CSK के खिलाफ मुकाबले के लिए RR की खतरनाक प्लेइंग इलेवन हुई तैयार! आर्चर समेत इन 4 विदेशियों को मौका

Published - 28 Mar 2026, 03:36 PM | Updated - 28 Mar 2026, 03:38 PM

Rajasthan Royals 3

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 29 मार्च (शनिवार) से हो रही है, जिसका पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ करेगी।

इस मैच के लिए आरआर की पिंक आर्मी सामने आ चुकी है, जिसमें टीम मैनेजमेंट ने जोफ्रा आर्चर समेत चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है। जबकि इस सीजन पहली बार फुल टाइम कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में किन 11 खिलाड़ियों पर राजस्थान भरोसा जता सकती है।

यशस्वी, वैभव करेंगे पारी की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सुपर हिट मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में इन दोनों ने पिंक आर्मी को दमदार शुरुआत दिलाई थी।

इस बार भी वैभव और यशस्वी के युवा कंधों पर टीम को शानदार आगाज दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, नंबर तीन पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है। दरअसल, पिछले सीजन ये खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में खेलता नजर आया था, लेकिन संजू सैमसन के जाने के बाद ध्रुव को प्रमोट किया जा सकता है।

RR का पावर हाउस मिडिल ऑर्डर

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मिडिल ऑर्डर आईपीएल 2026 में काफी ताकतवर नजर आ रहा है। सीएसके के खिलाफ कप्तान रियान पराग नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं तो पांचवें स्थान पर शिमरोन हेटमायर को उतारा जा सकता है।

वहीं, डोनोवान फरेरा और रवींद्र जडेजा फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार राजस्थान का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत और आक्रामक है। जबकि जडेजा के आने से मिडिल ऑर्डर में स्थिरता भी देखने को मिलने वाली है।

ये चार विदेशी पक्का

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका नजर आ सकते हैं। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शुभम दुबे को मौका मिल सकता है, जो कि बड़े हिट्स लगाने में माहिर हैं।

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर और क्वेना मफाका बतौर विदेशी खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। जबकि राजस्थान (Rajasthan Royals) के पास मफाका की जगह नांद्र बर्गर को भी खिलाने का विकल्प होगा, जो कि नई गेंद से विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं।

Rajasthan Royals की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्‍वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्‍नोई, संदीप शर्मा और क्वेना मफाका। इंपैक्‍ट प्‍लेयर - शुभम दुबे।

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए 2 स्टार विदेशी खिलाड़ी

Tagged:

ravindra jadeja rajasthan royals IPL 2026 RR Playing 11
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक ट्रॉफी।

रियान पराग।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com