IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने किया कप्तान का ऐलान, 24 साल के खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
Published - 13 Feb 2026, 07:39 PM | Updated - 13 Feb 2026, 07:43 PM
Table of Contents
Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने नए कप्तान का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने 24 साल के युवा खिलाड़ी को आगामी सीजन के लिए टीम की कमान सौंपी है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब टूर्नामेंट की शुरुआत में केवल एक महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन उससे पहले ही राजस्थान (Rajasthan Royals) ने अपने कप्तान की घोषणा करके लाखों प्रशंसकों की चिंताओं को समाप्त कर दिया है।
दरअसल, संजू सैमसन के जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पिंक आर्मी को अब भविष्य में कौन लीड करेगा, लेकिन आरआर फ्रेंचाइजी ने उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं।
ये खिलाड़ी बना Rajasthan Royals का नया कप्तान
आईपीएल 2026 से पूर्व राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आगामी सीजन के लिए टीम के नए कप्तान के तौर पर ऑलराउंडर रियान पराग का चयन किया है। 24 साल के रियान ने पिछले सीजन राजस्थान के लिए 8 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से पिंक आर्मी (Rajasthan Royals) को केवल दो मैचों में जीत मिली थी।
लेकिन इस दौरान रियान ने कई मौकों पर अपनी टीम के लिए कप्तानी पारियां खेली थीं। रियान ने पिछले सीजन बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसने सभी को चौंका दिया था। ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी का नाम तय करने से पहले कुमार संगाकारा ने रियान पराग का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद रियान के नाम पर मुहर लग सकी।
जडेजा-यशस्वी को किया दरकिनार
रियान पराग को कप्तान घोषित करने से पहले खबरें थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील में आए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा या फिर प्रारंभिक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को टीम की बागडोर सौंपी जा सकती है। लेकिन आरआर (Rajasthan Royals) ने सभी को चौंकाते हुए रियान पराग के नाम पर मुहर लगा दी है।
बता दें कि, रवींद्र जडेजा को उनके अनुभव और टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी के नाते कप्तानी मिलने की उम्मीद प्रबल थी, लेकिन राजस्थान ने बता दिया कि वह भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार है आने वाले समय में रियान ही उनके कप्तानी के चेहरा होंगे। वहीं, यशस्वी, जिन्होंने पिछले सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, उनका नाम भी कप्तान बनने की दौड़ में सामने आ रहा था।
2019 से टीम में हैं रियान
आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रियान पराग को 2019 सीजन से पहले 20 लाख रुपये में साइन किया था। उस सीजन रियान ने 17 साल 175 दिन की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसके बाद वह इस लीग में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे।
हालांकि, उनका ये रिकॉर्ड उनके ही टीम मेट वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में तोड़ चुके हैं। रियान ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए अभी तक कुल 84 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 72 पारियों में उन्होंने 141.84 के स्ट्राइक रेट के साथ 1566 रन बनाए हैं। इस दौरान रियान के बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। वहीं, गेंद से रियान 30 पारियों में 7 विकेट झटक चुके हैं तो उनका इकॉनमी रेट 9.70 का है।
कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बदलाव
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले न सिर्फ कप्तानी में बदलाव किया है, बल्कि उनको अपना हेड कोच भी बदलना पड़ा है। दरअसल, आईपीएल 2026 के बाद पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम से अलग होने का फैसला किया था।
पिछले सीजन आरआर, केवल चार मैच जीतने में सफल रही थी और अंक तालिका में उन्होंने 9वें स्थान पर सीजन समाप्त किया था। यही कारण माना जा रहा है कि द्रविड मुख्य कोच के पद से हटने का फैसला किया था। हालांकि, नए सीजन में कुमार संगाकारा मुख्य कोच की नई भूमिका में नजर आएंगे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर