बंगाल के बाद अब तमिलनाडु के खिलाफ भी आया रैना नाम का तूफान अब भारतीय टीम में वापसी हुई तय!

Published - 23 Jan 2018, 11:22 AM

बंगाल के बाद अब तमिलनाडु के खिलाफ भी आया रैना नाम का तूफान अब भारतीय टीम में वापसी हुई तय!

इन दिनों चल रही सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्वेंटी ट्रॉफी में सुरेश रैना ने एक बार फिर से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और 22 जनवरी को इन्होंने बंगाल के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली थी और अब आज फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 61 रन बना डाले है और इसके बाद अब रैना सुर्खियाँ बटोर रहे रहे और अब इन्हें हा शायद भारतीय टीम में खेलते हुए देख सकते हैं।

सुरेश रैना ने आज एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी की है जी हाँ, आज उत्तर प्रदेश और तमिलनाडू के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु के लिए 163 का लक्ष्य दिया है। उत्तर प्रदेश की तरफ से कप्तान रैना के अलावा अक्षदीप नाथ और शिवम चौधरी ने 38-38 रनों की उपयोगी पारियां खेली हैं।

इसी बीच आपको याद दिला दें कि सुरेश रैना पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है और उन्हें अपने खराब प्रदर्शन के कारण बार-बार भारतीय टीम द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। हालाँकि रैना ने रणजी ट्रॉफी 2017-18 में भी बहुत खराब प्रदर्शन किया था लेकिन अब ये अच्छी फॉर्म में लौटे है और इन्हें भारत की टी20 टीम में जगह बना सकते है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है और रैना की वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि रैना पिछले दो मैचों में अब तक 126 रन और अब 61 रन बनाये है अर्थात पिछले दो मैचों में 187 रन बना चुके है और ये रन अच्छी स्ट्राइक रेट से बनाये है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भारत और अफ्रीका के मध्य टी20 सीरीज का आगाज 18 फरवरी से होने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है और अब सुरेश रैना की वापसी होने की उम्मीदें है। इसके अलावा बता दें कि रैना को चेन्नई ने रिटेन भी किया है जिसका मतलब एक बार फिर से पीली जर्सी में दिखेंगे।

Tagged:

suresh raina
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com