Rahul Tripathi Biography (Feb 2026): राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Rahul Tripathi

राहुल त्रिपाठी

भारत
भारत | बल्लेबाज

राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय (Rahul Tripathi Biography In Hindi):

राहुल त्रिपाठी एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में गोवा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. राहुल त्रिपाठी को 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.

राहुल त्रिपाठी का जन्म और परिवार (Rahul Tripathi Birth and Family):

Rahul Tripathi Family Rahul Tripathi Family

भारतीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को रांची, झारखंड में हुआ था. उनके पिता का नाम अजय त्रिपाठी है, जो एक पूर्व सेना कर्नल है और उनकी मां सुचित्रा त्रिपाठी, एक गृहणी हैं. राहुल त्रिपाठी एक प्रतिभाशाली खेल परिवार से आते हैं और उनको क्रिकेट विरासत में मिला है. उनके पिता भी एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की अंडर-22 टीम और यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा, उनके बड़े भाई राज किशन भी एक पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं. उनकी एक छोटी बहन रूपाली त्रिपाठी है, जो बास्केटबॉल में महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं.

राहुल त्रिपाठी बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Rahul Chahar Biography and Family Details):

राहुल त्रिपाठी का पूरा नाम राहुल अजय त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी का डेट ऑफ बर्थ 02 मार्च 1991
राहुल त्रिपाठी का जन्म स्थान रांची, झारखंड, भारत
राहुल त्रिपाठी की उम्र 33 साल
राहुल त्रिपाठी की भूमिका दाएं हाथ के बल्लेबाज
राहुल त्रिपाठी के पिता का नाम कर्नल अजय त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी की माता का नाम सुचित्रा त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी के भाई का नाम राज किशन
राहुल त्रिपाठी की बहन का नाम रूपाली त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
राहुल त्रिपाठी की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

राहुल त्रिपाठी का लुक (Rahul Chahar Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 65 किलोग्राम

राहुल त्रिपाठी की शिक्षा (Rahul Tripathi Education):

राहुल त्रिपाठी की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी पढ़ाई आर्मी स्कूल से प्राप्त की है. राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची और बाद में उनके पिताजी के स्थानांतरण पुणे हो जाने के कारण, उन्होंने पुणे से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. बाद में, उन्होंने श्री परशुरामभाऊ यूनिवर्सिटी से Bsc में स्नातक की डिग्री हासिल की.

राहुल त्रिपाठी का शुरुआती जीवन (Rahul Tripathi Early Life):

Rahul Tripathi Rahul Tripathi

राहुल त्रिपाठी एक सैन्य परिवार में पले-बढ़े हैं, इसलिए उन्हें कई बार स्थानांतरण का सामना करना पड़ा. 9 साल की उम्र में, राहुल ने लखनऊ में खेलना शुरू किया था, लेकिन पिता के श्रीनगर स्थानांतरण के बाद उन्हें खेल से दूर होना पड़ा. 2003 में, पुणे में राहुल ने अपने पिता के मार्गदर्शन में फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया. कुछ समय बाद, उन्होंने पुणे के डेक्कन जिमखाना में दाखिला लिया, जहां उन्होंने केदार जोगलेकर और हेमंत अठाले से ट्रेनिंग ली.

राहुल त्रिपाठी ने जूनियर क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने अंडर-19 स्तर पर लगातार तीन शतकों के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. जल्द ही उन्हें महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला. राहुल त्रिपाठी को 2014 में सर्वश्रेष्ठ अंडर-25 क्रिकेटर के लिए बीसीसीआई द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया था.

राहुल त्रिपाठी का घरेलू क्रिकेट करियर (Rahul Tripathi Domestic Cricket Career):

राहुल त्रिपाठी ने 2010 में महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. उन्होंने 16 फरवरी 2010 को 2010-11 विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू किया था. 22 दिसंबर 2012 को उन्होंने 2012-13 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया. इसके बाद, उन्होंने 18 मार्च 2013 को 2012-13 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. 2018-19 रणजी ट्रॉफी में राहुल त्रिपाठी 8 मैचों में 504 रन के साथ महाराष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर थे. हालांकि, 2023-24 घरेलू सीजन में गोवा क्रिकेट टीम के लिए खेलने का फैसला किया.

राहुल त्रिपाठी का आईपीएल करियर (Rahul Tripathi IPL Career):

Rahul Tripathi Rahul Tripathi

राहुल त्रिपाठी को आईपीएल 2017 की नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 9 मार्च 2017 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और मैच में 5 गेंदों पर 10 रन बनाए. जबकि अपने दूसरे मैच में ही उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 17 गेंद पर 33 रनों की शानदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं. 2017 सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 27.92 की औसत से 391 रन बनाए थे. 2018 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2018 के सीजन में, त्रिपाठी ने 12 मैचों में 25.11 की औसत से 226 रन बनाए.

2019 आईपीएल में उन्होंने आरआर के लिए 8 मैचों में 141 रन बनाए. हालांकि, अगले सीजन से पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2020 नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा. उस सीजन राहुल ने केकेआर के लिए 11 मैचों में 23 की औसत से 230 रन बनाए. 2021 आईपीएल सीजन में भी राहुल त्रिपाठी ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 17 मैचों में 28.35 की औसत और 140.28 के स्ट्राइर रेट से कुल 397 रन बनाए. उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन फाइनल में केकेआर को सीएसके से हार का सामना करना पड़ा.

फिर 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था. तब से वह हैदराबाद फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं. आईपीएल 2022 में राहुल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और SRH के लिए 13 मैचों में 37.55 की औसत से कुल 413 रन बनाए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2023 आईपीएल के लिए समान राशि पर रिटेन किया. 2023 सीजन में राहुल ने अपनी टीम के लिए 13 मैचों में 22.75 की औसत से 273 रन बनाए. 2024 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने 6 मैचों में 27.50 की औसत से 165 रन बनाए.

राहुल त्रिपाठी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Rahul Tripathi Internatonal Cricket Career):

Rahul Tripathi Rahul Tripathi

राहुल त्रिपाठी को जून 2022 में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अगले महीने, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन इस बार भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. दिसंबर 2022 में, राहुल त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया.

आखिरकार, 5 जनवरी 2023 को राहुल त्रिपाठी ने 31 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. हालांकि, अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 5 रन बना सके. भारत के लिए अब तक उन्होंने सिर्फ 5 टी20I मैच खेले हैं और 19.4 की औसत से 97 रन बनाए हैं.

राहुल त्रिपाठी का डेब्यू (Rahul Tripathi Debut):

  • टी20I – 05 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ, पुणे में
  • प्रथम श्रेणी – 22-25 दिसंबर 2012 को बड़ौदा के खिलाफ, पुणे में
  • लिस्ट ए – 18 मार्च 2013 को सौराष्ट्र के खिलाफ, अहमदाबाद में
  • आईपीएल – 11 अप्रैल 2017 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, पुणे में

राहुल त्रिपाठी का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Rahul Tripathi Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टी20(T20I) 5 5 97 44 19.4 144.78 0 0 11 5
प्रथम श्रेणी (FC) 56 95 2867 132 32.21 54.26 7 15 347 34
लिस्ट ए (List A) 64 63 2032 156* 35.64 87.58 4 11 201 19
आईपीएल (IPL) 95 93 2236 93 26.94 139.31 0 12 223 84

राहुल त्रिपाठी के रिकॉर्ड (Rahul Tripathi Record List):

  • राहुल त्रिपाठी 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 504 रन के साथ महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
  • उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए थे.

राहुल त्रिपाठी की पत्नी/गर्लफ्रेंड (Rahul Tripathi Wife/ Girlfriend):

राहुल त्रिपाठी ने अभी शादी नहीं की है और ना ही उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी है. वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

राहुल त्रिपाठी की नेटवर्थ (Rahul Tripathi Net Worth):

Rahul Tripathi Rahul Tripathi

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भारतीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी के पास लगभग 25 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ है. उनकी सालाना आय लगभग 9 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत बीसीसीआई वेतन, आईपीएल, और ब्रांड एंडोर्समेंट है. उन्हें 2022 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा और अगले दो सीजन समान राशि पर रिटेन किया. राहुल त्रिपाठी के पास रांची में एक आलीशान डिजाइनर घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके अलावा, उनके नाम देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं.

  • कुल नेटवर्थ – 25 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 8.50 करोड़ रुपये

राहुल त्रिपाठी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rahul Tripathi):

  • भारतीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था.
  • राहुल त्रिपाठी के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय त्रिपाठी खुद एक क्रिकेटर थे और उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं.
  • शुरुआत में त्रिपाठी इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी बढ़ती रूचि ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया.
  • त्रिपाठी ने पुणे के डेक्कन जिमखाना में दाखिला लिया और उन्होंने केदार जोगलेकर और हेमंत अठाले से प्रशिक्षण लिया.
  • राहुल त्रिपाठी ने 16 फरवरी 2010 को 2010-11 विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की थी. उन्होंने 22 दिसंबर 2012 को 2012-13 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया.
  • वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 8 मैचों में 504 रन के साथ महाराष्ट्र के लिए अग्रणी रन-स्कोरर थे.
  • राहुल ने 2014 में सर्वश्रेष्ठ अंडर-25 क्रिकेटर के लिए बीसीसीआई पुरस्कार जीता था.
  • आईपीएल 2017 की नीलामी में, राहुल त्रिपाठी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 10 लाख रुपये में खरीदा था.
  • उन्होंने 9 मार्च 2017 को पुणे में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 5 गेंदों पर 10 रन बनाए.
  • 2018 आईपीएल नीलामी में, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा. उस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 25.11 की औसत से 226 रन बनाए.
  • 31 साल की उम्र में, राहुल त्रिपाठी ने 5 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था.

राहुल त्रिपाठी की पिछली 10 पारियां (Rahul Tripathi last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर 9 टी20 26 मई 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 37 टी20 24 मई 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर 55 टी20 21 मई 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स 33 टी20 19 मई 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स 11 टी20 09 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर 20 टी20 23 मार्च 2024
गोवा बनाम पंजाब 1 & 13 प्रथम श्रेणी 26 जनवरी 2024
गोवा बनाम चंडीगढ़ 40 & 5* प्रथम श्रेणी 12 जनवरी 2024
गोवा बनाम त्रिपुरा 9 & 3 प्रथम श्रेणी 05 जनवरी 2024
गोवा बनाम बड़ौदा 35 0/11 लिस्ट ए 05 दिसंबर 2023

हमें आशा है कि आपको राहुल त्रिपाठी का जीवन परिचय (Rahul Tripathi Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
5 5 97 67 0 44 19.4 144.77 0 0 11 5
171 167 3724 2787 20 93 25.33 133.62 0 19 361 136
73 71 2177 2489 7 156 34.01 87.46 4 12 218 38
56 95 2867 5283 6 132 32.21 54.26 7 15 347 54
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
5 0 0 0 0 0 0 0
171 18 285 38 12 23.75 7.5 5/27 1
73 33 534 95.3 7 76.28 5.59 2/25 0
56 57 974 320.2 13 74.92 3.04 2/10 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

राहुल त्रिपाठी खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com