टी20 वर्ल्ड कप में राहुल द्रविड़ ने जाहिर की अपनी दिली इच्छा, बोले 'मैं इन 2 टीमों को फाइनल खेलते देखना चाहता...'

Published - 22 Feb 2026, 10:55 AM | Updated - 22 Feb 2026, 11:05 AM

T20 World Cup
T20 World Cup: लंबे वक्त से टीम इंडिया हर आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. दुनिया की हर टीम भारत के आगे खेलने से खौफ खाती है. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भी भारतीय टीम जीत के साथ सुपर-8 में पहुंच चुकी है. इसी बीच पूर्व कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ ने विश्व कप में भारतीय टीम की रणनीति को सराहा है.

राहुल ने कहा सिर्फ वर्ल्ड कप में ही नहीं, टीम इंडिया कई सालों से बेहतरीन फॉर्म में हैं. जब दिग्गज खिलाड़ी से फाइनलिस्ट टीमों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया भारतीय टीम के साथ कोई भी हो.

T20 World Cup: राहुल द्रविड़ ने की फाइनल को लेकर भविष्यवाणी

T20 World Cup

ICC मेंस T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सरहाना दुनियाभर के दिग्गज कर रहे है. अब तक भारत की ओपनिंग से लेकर गेंदबाजी तक तारीफ हो रही है. वहीं, पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की है. उन्होंने कहा इस बार भारत ही फाइनलिस्ट होगा. उन्होंने आगे कहा,

'कोई भी टीम हो चलेगा. लेकिन फाइनल में टीम इंडिया जरूर होगी. भारतीय टीम उनके लिए महत्वपूर्ण है, और आज जहां हम लोग क्रिकेट में स्टैंड करते हैं उससे मैं बहुत खुश हूं. गौरतलब है कि द्रविड़ से जब पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्गोंने कहा, मुझे किसी दूसरी टीम से कोई फर्म नहीं पड़ता है. मेरे लिए भारतीय टीम मायने रखती है.'

NZ vs PAK मैच रद्द होने से बड़ी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की मुश्किलें, सेमीफाइनल के समीकरणों पर पड़ा असर

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन टीम इंडिया पर भारी

बेशक से टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची चुकी है. लेकिन अभिषेक शर्मा की फॉर्म भारत के लिए सिरदर्द बन चुकी है. वह अब तक तीन बार डक पर आउट हो चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट की शुरूआत आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन के रूप में की थी. नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया था.

लेकिन एक भी रन बनाने में विफल रहे, और आर्यन दत्त की गेंद पर आउट हो बैठे. इसी डक के साथ विश्व कप टी20 में बतौर ओपनर लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट होने का भारतीय रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया.

सुपर 8 में भारत-अफ्रीका की भिड़त

22 फरवरी के दिन भारत का सुपर-8 में पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है. दोनों टीमों का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें यह मुकाबला जीतना चाहेगी. अब तक भारतीय टीम और अफ्रीका के बीच T20 World Cup में 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 5 भारत के पक्ष में रहे और दो मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की. ऐसे में दोनों टीमों के बीच करो या मरो जैसा मैच देखने को मिलेगा.

'वो खेल क्यों रहा हैं....' बाबर आजम पर भड़का पाकिस्तान का ये पूर्व खिलाड़ी, बाहर करने की उठाई मांग

Tagged:

team india IND VS SA Rahul Dravid T20 World Cup T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com