राहुल चाहर अकेले नहीं, इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का भी हुआ तलाक, 3 तो मुंबई इंडियंस से खेले

Published - 21 Feb 2026, 12:05 PM | Updated - 21 Feb 2026, 12:14 PM

Indian Cricketers

Indian Cricketers: भारतीय क्रिकेटरों का जीवन मैदान के साथ बाहर भी चुनौतियों से भरा हुआ है. उन्हें अपनी जिंदगी में रिश्तों को लेकर संघर्ष करना पड़ता है. हाल ही में राहुल चाहर की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है. दरअसल, 26 साल के लेग स्पिनर का अपनी पत्नी से तलाक हो गया है. लेकिन वह अकेले भारतीय खिलाड़ी (Indian Cricketers) नहीं है, जिनका रिश्ता खत्म हुआ है.

कई इंडियन क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आया है. किसी का रिश्ता निखर गया तो किसी का बिखर गया. इनमें से 3 प्लेयर्स ऐसे भी है, जो मुंबई इंडियन्स में खेल चुके हैं. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह Indian Cricketers......

1. राहुल चाहर

Indian Cricketers

राहुल चाहर खतरनाक लेग स्पिनर हैं, जिनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 1 वनडे, और 6 टी20i मैच खेले हैं. उन्होंने ODI में अच्छा खेलते हुए 3 विकेट झटके थे. हालांकि, इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में दोबारा मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला. वहीं, टी20 में राहुल के नाम 7 विकेट दर्ज है.

उनकी घूमती हुई गेंदों ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. गौरतलब है कि Indian Cricketers ने बीते दिन ही सोशल मीडिया के जरिये अपने तलाक की घोषणा की.

उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. भारतीय खिलाड़ी (Indian Cricketers) ने फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर संग 9 मार्च 2022 को गोवा में शादी की थी. लेकिन सिर्फ 3 सालों में ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया.

2. शिखर धवन

भारतीय टीम के आक्रामक ओपनर शिखर धवन का करियर जितना चमकदार रहा, उतना ही उनका निजी जीवन अंधेरे में कटा. लेकिन लाख परेशानियों के बावजूद धवन ने मुस्कुराना नहीं छोड़ा. मैदान पर उनकी बल्लेबाजी और बाहर मजाकिया अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है. लेकिन निजी जीवन में Indian Cricketers को बहुत संघर्ष करना पड़ा.

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. खबरों के साथ गब्बर का रिश्ता कोर्ट में भी खींच गया. फिर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार शिखर और आयशा की शादी 2023 में अधिकारिक रूप से खत्म हो गई.

3. युजवेंद्र चहल

एक वक्त पर टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनरों में गिने जाने वाले युजवेंद्र चहल भी इस दर्द से गुजर चुके हैं. भारतीय स्पिनर अपनी चतुर गेंदबाजी और हंसमुख स्वाभ के लिए जाना जाता है. लेकिन लंबे समय से उनके करियर पर ब्रेक लगा हुआ है. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद चहल की निजी जिंदगी में भी तूफान आ गया था.

दरअसल, Indian Cricketers ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से धूमधाम से शादी की थी. दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को फेरे लिए थे. लेकिन आपसी खटास की वजह से उनका रिश्ता 20 मार्च 2025 को ऑफिशियल रूप से खत्म हो गया.

4. हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के नंबर वन ऑलराउंडर कहे जाने वाले हार्दिक पांड्या का निजी जीवन भी फुल ऑन उतार-चढ़ावों के साथ बीता है. लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया. मैदान पर उनका आत्मविश्वास, विस्फोटक बल्लेबाजी, और घातक गेंदबाजी विरोधियों के लिए किसी हथियार से कम नहीं है.

हालांकि, पर्सनल लाइफ में उन्हें दर्द भरे अनुभवों से गुजरना पड़ा. पांड्या ने मशहूर मॉडल नताशा स्टेनकोविक संग 21 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी.

फिर दोनों ने शोर-शराबे के साथ 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की. इसके बावजूद हार्दिक और नताशा का रिश्ता मजबूत नहीं बन पाया. दोनों ने 4 सालों बाद 18 जुलाई 2024 को तलाक ले लिया. हालांकि, कपल का एक बेटा है. जिसकी परवरिश दोनों मिलकर करते हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम भी आई सामने, हरमनप्रीत(कप्तान), स्मृति, जेमिमा, शैफाली, दीप्ती.....

5. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी का जीवन कठिन परिस्थितियों में गुजरा है. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. एक तरफ उनकी पर्सनल लाइफ मजाक बनकर रह गई थी. दूसरी तरफ वह अपने दर्द को ताकत बनाकर दुश्मन टीमों के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी से कहर बरपाते रहे. बता दें कि शमी ( Indian Cricketers) ने IPL चियर लीडर गर्ल हसीन जहां से 7 अप्रैल 2014 को शादी की थी.

लेकिन रिश्ते में उनका प्यार जल्द ही खत्म हो गया. दोनों के बीच कलह बढ़ते रहे. फिर यह रिश्ता चार साल में तलाक तक पहुंच गया. वहीं, दोनों की एक बेटी है. जिसकी कस्टडी हसीन जहां के पास है.

Tagged:

team india hardik pandya Yuzvendra Chahal shikhar dhawan Rahul Chahar Indian Cricketers
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को

26 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com