रहमानुल्लाह गुरबाज़ की पारी ने जीत लिया किंग कोहली का दिल, विराट ने गिफ्ट के तौर पर दे दी अपनी ये ख़ास चीज
Published - 15 Feb 2026, 08:39 PM | Updated - 15 Feb 2026, 08:44 PM
Table of Contents
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले अफगानिस्तान के ओपनर रहमानउल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली ने बेहद खास तोहफा दिया है। इस मैच में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गुरबाज की ताबड़तोड़ पारी ने सबका दिल जीत लिया । तो आइए देखते हैं कि विराट कोहली ने गुरबाज को कौन सा खास गिफ्ट दिया।
Rahmanullah Gurbaz के शानदार पारी के बाद भी हारी अफगानिस्तान

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप डी के 13वें मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें पहली पारी में दक्षिक अफ्रीका के रयान रिकेल्टन सर्वाधिक 61 और क्विंटन डीकॉक ने 59 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सकी और मैच टाई हुआ। रोमंचक अंदाज में कुल दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सपुर ओवर में अफगानिस्तान मात्र चार रनों से चूक गई। रहमानउल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) अफगानिस्तान की तरफ 84 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे।
Rahmanullah Gurbaz को मिला किंग कोहली से स्पेशल गिफ्ट
अफगानिस्तान के रहमानउल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 84 रनों की विस्फोटक पारी ने भारतीय वनडे क्रिकेटर और पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली का भी मन मोह लिया है।
अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए किंग कोहली ने रहमानउल्लाह गुरबाज को बेहद खास तोहफे के तौर पर दो बैट गिफ्ट किए। गुरबाज ने भी खुशी जताते हुए विराट कोहली का शुक्रियादा किया।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली का धन्यावाद किया और उन्हें अपने और पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अब उनका यह इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है विश्व कप का हाल?
इस बार की टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें खेल रही हैं। सभी टीमों को 4 ग्रपों, ग्रपु ए, बी, सी और ग्रुप डी में वर्गीकृत किया गया है। हर एक ग्रुप में कुल पांच टीमें हैं।
ग्रपु ए में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया हैं, ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलेंड हैं, ग्रुप सी में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल हैं। वहीं ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं। अभी ग्रूप ए में भारत और पाकिस्तान 2-2 मुकाबले जीतकर शीर्ष पर हैं।
वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे 2-2 मैच जीतकर टेबल टॉपर हैं, जबकि ग्रुप सी से वेस्ट इंडीज 3 मैच जीतकर नंबर 1 पर है और 2 मुकाबले जीतकर इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड 2-2 मुकाबले जीतकर टॉप 2 में शामिल हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर