रहाणे-एलन ओपनर्स, साइफर्ट बाहर, Harsha Bhogle ने चुनी KKR की बेस्ट प्लेइंग XI, इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका
Published - 22 Mar 2026, 12:31 PM | Updated - 22 Mar 2026, 12:49 PM
Table of Contents
Harsha Bhogle: भारत के दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने करियर की शुरूआत APCA के क्रिकेट खिलाडी के तौर पर की थी. उन्होंने छोटे लेवल के क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. फिर उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में आकाशवाणी से अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की.
अब हर्षा भोगले का नाम दुनिया के प्रमुख कमेंटेटर (Commentator) में गिना जाता है. हाल ही में हर्षा ने KKR की बेस्ट प्लेइंग XI का चयन किया है. उन्होंने उन ग्यारह बेस्ट खिलाड़ियों को चुना है जो कि पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
Harsha Bhogle ने चुनी केकेआर की प्लेइंग XI

हर्षा भोगले (Harsha Bhogle ) ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में कप्तान अजिंक्य रहाणे को बतौर ओपनर रखा है. रहाणे के साथ देने के लिए उन्होंने फिन एलन का चयन किया है. जबकि, टिम सीफर्ट को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. तीसरे नंबर के लिए कमेंटेटर ने कैमरन ग्रीन को चुना है, जिसे केकेआर ने अपने साल 25.20 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था.
वहीं, चौथे नंबर पर रोवमेल पॉलवेल को जगह मिली है. पांचवें नंबर पर हर्षा ने अंगकृष रघुवंशी को स्थान दिया है. जबकि फिनिशर की भूमिका के लिए उन्होंने नंबर 6छठें पर रिंकू सिंह और सातवें पर रमनदीप सिंह को चुना है.
हर्षा भोगले ने सुनील नरेन को निचले क्रम में दी जगह
गेंदबाजी विभाग में हर्षा भोगले (Harsha Bhogle ) ने अनुकूल राय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा का चयन किया है. खास बात यह कि हर्षा ने सुनील नरेन को निचला क्रम दिया है, जो कि आक्रामक बैटिंग के साथ अपनी स्पिन के साथ विकेट भी लेते हैं.
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए हर्षा भोगले ने दो नाम चुने हैं, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी. उमरान की सबसे बड़ी खासियत है कि वह 150+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विकेट लेते हैं. IPL 2025 में केकेआर ने उन्हें 75 लाख रूपये में टीम में शामिल किया था. वह 2026 में भी इसी राशि में रिटेन किए गए हैं.
IPL में कभी जीरो पर OUT नहीं हुआ ये बल्लेबाज, हमेशा ही करता रनों की बौछार, जमकर उड़ाता चौके-छक्के
चौथी पर IPL की ट्रॉफी उठाएगी केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. पिछले सीजन टीम 8वें पायदान पर रही थी. लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर चौथी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. फ्रेंचाइजी ने टीम को मजबूत करने के लिए ऑक्शन 2026 में सूझबूझ के साथ खिलाड़ियों पर दांव लगाया है.
हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन काफी स्ट्रॉग दिखाई दे रही है. अगर केकेआर इसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरती है तो विरोधियों के लिए यह सीजन मुश्किल होने वाला है.
हर्षा भोगले द्व्रारा चुनी गई KKR की प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल राय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट- उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी
IPL में टूरिस्ट ही बनकर रह जाएंगे RCB के 3 विदेशी खिलाड़ी, पूरे सीजन करते रहेंगे सिर्फ भारत दर्शन
Tagged:
kkr harsha bhogle IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर