Latest News
View All
LNS vs BPH Today Match Prediction, Match 28 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
अब इस टीम के खिलाफ सीरीज खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, मुकाबलो की तारीखों का हुआ ऐलान
गौतम गंभीर की कुर्सी पर मंडराया खतरा, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद हो सकती है छुट्टी
SUL vs WEF Today Match Prediction, Match 27 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
LNS-W vs BPH-W Today Match Prediction, Match 28 - किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
टेस्ट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, नंबर-1 वाले का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार प्लेयर इंजर्ड, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
सरफराज खान का इंतजार नहीं होगा खत्म, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है BCCI
वॉर्म-अप मुकाबले के साथ तय हुई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, डेब्यू करेगा 33 साल का खिलाड़ी
Link Copied!
Loading...
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com
इस स्टेडियम से आज से 91 साल पहले शुरू हुई थी रेडियो कमेंट्री, इस दिग्गज ने बताया था आंखों देखा हाल
Published - 12 Jun 2018, 09:34 AM
11 जून 1927 का दिन विश्व क्रिकेट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसी दिन आज से लगभग 91 साल पहले पहली बार रेडियो में क्रिकेट कमेंट्री सुनने को मिली थी। यह कमेंट्री इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पेल्हम वॉर्नर ने की थी। पहली बार क्रिकेट के इतिहास में बॉल बाइ बॉल कमेंट्री की गई थी। नौ साल बाद रेडियो कमेंट्री अपनी पहली शताब्दी पूरी करेगी।
मौजूदा समय में खेल के प्रारूप और कमेंट्री दोनों में काफी बदलाव हुए हैं। लेकिन रेडियो के दौर में कमेंट्री सुनने का अपना अलग ही मजा था। मौजूदा समय में रेडियो की लोकप्रियता में काफी कमी आई है। लेकिन वो दिन अभी नहीं भूले हैं जब खेत खलिहानों में रेडियो की कमेंट्री सुनाई देती थी। आइए एक नजर डालते हैं रेडियो कमेंट्री पर...
इस मैदान से हुआ था पहला प्रसारण
रेडियो कमेंट्री का पहला प्रसारण 11 जून 1927 को इंग्लैंड के प्रसिद्धि क्रिकेट स्टेडियम लार्ड्स से किया गया था। लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में 11 जून 1927 को मिडिलसेक्स और नॉटिंघमशॉयर के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाना था। इसी मैच के पहले दिन के पूरे खेल का प्रसारण रेडियो में किया गया।
इस कमेंट्री से पहली बार मैच की जानकारी लोगों तक रेडियो के माध्यम से पहुंचाई गई। कमेंटेटर का नाम पेल्हम वॉर्नर था। ऐसा भी कह जाता कि बॉल बाइ बॉल कमेंट्री का प्रसारण साल 1938 में शुरू हुआ था।
कौन थे कमेंटटेर पेल्हम
कमेंटटेर पेल्हम को इंग्लैंड में रेडियो कमेंट्री का जनक माना जाता है। रेडिया में मैच का सीधा प्रसारण करने वाले वो पहले खिलाड़ी थे। पेल्हम का संबध इंग्लैंड क्रिकेट टीम से है। पेल्हम इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। हालांकि पेल्हम का जन्म साल 1873 में वेस्टइंडीज में हुआ था। लेकिन वो बाद में इंग्लैंड आ गए और यहीं पर उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखें।
अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पेल्हम ने कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 622 रन भी बनाए। पेल्हम के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो अर्धशतक और 1 शतक दर्ज है। लॉर्डस दुनिया का सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान है। इसे इन्हीं सभी खूबियों की वजह से क्रिकेट का मक्का कहा जाता है।