पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, गुवहाटी टेस्ट के लिए टीम इंडिया में करेंगे एंट्री, इस चोटिल खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
Published - 17 Nov 2025, 03:07 PM | Updated - 17 Nov 2025, 03:10 PM
Table of Contents
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए डेब्यू में शतक जड़ चुके पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की किस्मत चमक सकती है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। वह खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
गुवाहाटी टेस्ट में Prithvi Shaw की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है और उनकी एक बार फिर से टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट मैच में चोटिल हो गए हैं। अब वह दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल कोई भी ऐसी जानकारी नहीं आई है जिसमें यह कहा जा सके कि वह टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में पृथ्वी शॉ एक विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: WTC में भारत के बचे हैं अभी 10 टेस्ट मैच, फाइनल में पहुंचने के लिए इतने मुकाबले जीतना बेहद जरुरी
घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम के लिए एक वक्त पर अगले सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए बीते कई साल काफी उतार-चढ़ाव से भर रहे हैं। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन निरन्तरता की कमी के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया और 2021 से वह अपनी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की बात की जाए तो साल 2025 -26 के घरेलू सीजन में अब तक पृथ्वी शॉ लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ 222 रनों की शानदार पारी खेली और सिर्फ 72 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा एक और शतक वह घरेलू क्रिकेट में जड़ चुके हैं और शानदार लय में नजर आ रहे हैं।
गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर आ सकता है टीम इंडिया का बुलावा
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की बात की जाए तो इस खिलाड़ी के पास स्पिन गेंदबाजों को खेलने की काबिलियत मौजूद है। भारत जिस तरह की पिच पर खेल रहा है स्पिनर्स की गेंद काफी ज्यादा भारतीय टीम के खिलाड़ियों को परेशान करती नजर आ रही है। ऐसे में गिल जिनका दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया का बुलावा आ सकता है। जिस तरीके से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन किया है वह टीम इंडिया में एक बार फिर से कमबैक डिजर्व करते हैं।
यह भी पढ़ें: पहला टेस्ट खेले थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर कर रहे कोच गंभीर
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।