बल्लेबाजी में फ्लॉप, टशन में टॉप, IPL के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे पृथ्वी शॉ, दुबई में मचाया तहलका

Published - 28 May 2023, 08:42 AM | Updated - 23 Feb 2026, 10:42 AM

बल्लेबाजी में फ्लॉप, टशन में टॉप, IPL के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे पृथ्वी शॉ, दुबई में मचाया त...

आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया तो कई खिलाड़ियों ने निराशजनक प्रदर्शन किया. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस सीज़न आईपीएल 2023 में संघर्ष करते हुए दिखें. उन्होंने टीम की नैया को डुबाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी. उनके खराब प्रदर्शन से दिल्ली का यह सीज़न बेहद ही खराब रहा.

लेकिन अपनी खराब फॉर्म से जूझने के बाद वह अपना ध्यान क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि कहीं और लगा रहे हैं. वह इन दिनों अपनी खराब फ़ॉर्म की परवाह किए बगैर गर्लफ्रेंड के साथ इंजॉय कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गर्लफ्रेंड के साथ नज़र आएं पृथ्वी

इन दिनों अबू धाबी में आईफा आवॉर्ड का आयोजन हो रहा है. देश के कई सेलिब्रेटी बढ़ चढ़कर इस अवॉर्ड में हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान पृथ्वी शॉ भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आईफा के चल रहे आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे, पृथ्वी शॉ को इस दौरान ब्लैक आउटफिट में देखा गया. लेकिन पृथ्वी इस शो में अकेले नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड निधि तापाड़िया के साथ नज़र आए. उनकी गर्लफ्रेंड ने इस दौरान ब्लैक साड़ी पहनकर सुर्खियां बिखेर ली. वहीं पृथ्वी ने इस दौरान फोन पर बात करते हुए पैपराज़ी को पोज़ दिए.

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

पृथ्वी शॉ को अलग अवतार में देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोग उनको क्रिकेट के मैदान पर अभ्यास करने की सलाह दे रहे हैं. ज़ाहिर है कि इस सीज़न पृथ्वी शॉ ने अपने खराब प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ अपने फैंस को भी निराश किया है. लोग उन्हें फॉर्म में लौटने की हिदायत पेश कर रहे हैं. बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

कैसा रहा है पृथ्वी का आईपीएल सीज़न

दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को एक के बाद एक मैच में मौका दिया. लेकिन उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उन्होंने 8 मैच में खराब बल्लेबाज़ी करते हुए 13.25 की औसत के साथ केवल 106 रन बनाए थे. पृथ्वी ने इस दौरान केवल एक ही अर्धशतक को अपने नाम किया. फैंस को उनकी फॉर्म में लौटने की उम्मीद रहेगी.

यह भी पढ़ें: “ऐसे कितने आए और गए…”, कपिल देव ने शुभमन गिल के खिलाफ उगला जहर, सचिन-विराट से तुलना कर दिया बेतुका बयान

Tagged:

Prithvi Shaw IPL 2023
Alsaba Zaya

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com