टी20 वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, इस खूबसूरत इन्फुलेंसर को बना रहे अपनी दुल्हन

Published - 09 Mar 2026, 11:21 AM | Updated - 09 Mar 2026, 11:34 AM

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Engaged: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपने निजी जीवन में एक बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत की है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के रोमांच के बीच पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर सगाई की खुशखबरी साझा कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड और लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ सगाई की है। शॉ द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वे घुटने के बल बैठकर इंफ्लूएंसर को अंगूठी पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Prithvi Shaw के नई पारी की शुरुआत

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर बेहद भावनात्मक पोस्ट लिखा। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगी भर के लिए शानदार पारी तक, वह मेरी परफेक्ट इनिंग्स हैं।"

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लग गया। फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों और उनकी आगामी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

पृथ्वी और आकृति पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर कार्यक्रमों में साथ देखे जाते थे। इस साल होने वाली आईपीएल 2026 में पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख में खरीदा है।

आपको बता दें पृथ्वी मिनी ऑक्शन के शुरुआती राउंड में अनसोल्ड रहे थे लेकिन उन्हें एक्सीलरेटेड राउंड में उनके पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के दिन क्रिकेट जगत को दोहरा झटका, एक साथ 2 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

कौन हैं Prithvi Shaw की होने वाली वाइफ़ आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं। लखनऊ में जन्मीं आकृति ने मुंबई में अपनी पहचान बनाई है और इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख (3 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वह अपने फैशन, लाइफस्टाइल और डांस वीडियो के लिए इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं। आकृति ने हाल ही में तेलुगू फिल्म त्रिमुखा के साथ अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा है।

उन्हें अक्सर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ निजी समारोहों और कार्यक्रमों में देखा गया है, जो उनके मजबूत रिश्ते को दिखाता है। दो मई 2003 को जन्मी आकृति ने अपना बचपन लखनउ में में ही गुजारा है। बाद में जाकर वह अपने पेरेंट्स के साथ टीनऐज में ही मुंबई शिफ्ट हो गई थी। उसके बाद आकृति अग्रवाल ने निर्मला मेमोरीयल फाउंडेशन कॉलेज से बेचलर ऑफ मेनेजमैंट स्टडीज की पढ़ाई की।

बीच मैच अर्शदीप सिंह ने खोया आपा, कीवी खिलाड़ी को गुस्से में मार बैठे गेंद, VIDEO हुआ वायरल

Prithvi Shaw का करियर कैसा रहा ?

पृथ्वी शॉ के लिए यह समय निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर काफी महत्वपूर्ण है। 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़कर सुर्खियों में आने वाले पृथ्वी का अंतरराष्ट्रीय करियर पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

फिटनेस और खराब फॉर्म के कारण उन्हें लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि, आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के बाद, अब पृथ्वी का लक्ष्य अपने खेल में स्थिरता लाकर भारतीय टीम में वापसी करना होगा।

उम्मीद है कि जीवन के इस नए सफर की शुरुआत उनके खेल में भी नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। हालांकि देखना होगा की क्या पृथ्वी शॉ अपनी पुराने फोर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Tagged:

Prithvi Shaw Akriti Agarwal Prithvi Shaw engagement
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

महेला जयवर्धने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com