IPL में विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का हो सकता अंतिम सीजन, इसके बाद शायद कभी ना खेले

Published - 17 Mar 2026, 03:40 PM | Updated - 17 Mar 2026, 03:59 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत 28 मार्च 2026 से होने वाली है. सीजन का पहला मैच 2025 की चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरू के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. वहीं, यह सीजन इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे.

इन खिलाड़ियों ने वर्षों तक फैंस का मंनोरजन किया और टी20 लीग को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है. लेकिन बढ़ती उम्र और टीम कॉम्बिनेशन की वजह से वह संन्यास का फैसला लेने को मजबूर है. आइए तो आगे जानते हैं कौन हो सकते हैं यह 5 खिलाड़ी.....

IPL में विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का हो सकता अंतिम सीजन

1.एमएस धोनी

IPL

आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे लोकप्रिय प्लेयर एमएस धोनी इस लिस्ट में टॉप पर है. बढ़ती उम्र और फिटनेस की वजह से वह IPL 2026 के बाद मैदान पर कभी नजर नहीं आएंगे. 44 साल के हो चुके धोनी ने CSK को पांच बार चैंपियन बनाया है.

लेकिन बढ़ती उम्र और टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायरमेंट का मन बना लिया है. पिछले सीजन भी वह कम ही खेलते हुए दिखाई दिए थे. लंबे समय से माही घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं.

लेकिन अब वह चेन्नई सुपर किंग्स में अपनी सैना तैयार करने पर ज्यादा फोकस करेंगे. हाल ही में इरफान पठान ने भी माही को सुझाव दिया है कि अब संन्यास लेने से पहले धोनी को अपने उत्तराधिकारी खड़े करने होंगे. अपने जैसे खिलाड़ियों के आगे के लिए निखारना होगा. ताकि उनके रिटायरमेंट के बाद भी CSK का भविष्य उज्जवल रहे.

2. सुनील नरेन

कैरेबियाई बॉलिंग ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुनील नरेन के लिए भी यह IPL सीजन आखिरी हो सकता है. वह कई सालों से केकेआर के लिए खेल रहे हैं. नरेन टीम को विस्फोटक ओपनिंग दिलवाने में कामयाब है.

उन्होंने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी से भी अहम योगदान दिया है. नरेन ने KKR के लिए 189 मैचों में 6.80 इकोनॉमी से और 25.64 की औसत से 189 विकेट चटकाए हैं. जबकि बल्ले से 1780 रन भी जोड़े.

मई में कैरेबियाई दिग्गज 38 साल का होने जा रहा है. ऐसे में फैंस का मानना है कि बढ़ती उम्र और फिटनेस की वजह से IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है.

3. ईशांत शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा नवंबर 2021 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह मजबूरन IPL से संन्यास ले सकते हैं. टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों का बढ़ता दबदबा उनके लिए यह आईपीएल सीजन आखिरी हो सकता है.

2019 से वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं. लेकिन 2025 उन्हें गुजरात के लिए खेला. अब 2026 में भी वह GT के साथ दिखाई देंगे. लेकिन सितंबर में अब भारतीय खिलाड़ी 38 साल का हो जाएगा.

माना जा रहा है कि वह अब रिटायरमेंट का फैसला कर सकते हैं. ईशांत ने अपने करियर में कुल 117 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

4. अजिंक्य रहाणे

घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए खास पहचान बना चुके अंजिक्य रहाणे IPL में अब तक 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 198 मुकाबलों में 30 की एवरेज और 125.02 के स्ट्राइक रेट से 5,032 रन बनाए हैं.

जबिक IPL 2026 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी. उनकी अगुवाई में KKR पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही थी. इस सीजन भी रहाणे के हाथों में टीम की कैप्टेंसी रहेगी. लेकिन अब वह 37 साल के हो चुके हैं. टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में उनकी बढ़ती उम्र संन्यास लेने पर मजबूर कर रही है.

कैमरे में भावुक होकर पहली बार खुलकर बोले संजू सैमसन, बताया आखिर क्यों छोड़ी राजस्थान रॉयल्स

5. रोहित शर्मा

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए IPL 2026 आखिरी साबित हो सकता है. वह अप्रैल 2026 में 39 साल के हो चुके हैं. ऐसे में फैंस के लिए यह कहना गलता नहीं होगा कि बढ़ती उम्र की वजह से हिटमैन आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं.

रोहित शर्मा ने सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने 5 IPL ट्रॉफियां (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीती है. वहीं, हिटमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 272 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 29.73 की औसत और 132.10 के स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 640 चौके-302 छक्के निकले.

टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर BJP में हुआ शामिल, मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की इस सीट से दिया टिकट

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com