प्रीति जिंटा को भी लगा बड़ा झटका, PBKS के स्टार विदेशी खिलाड़ी ने IPL 2026 में आने से किया मना
Published - 20 Mar 2026, 04:53 PM | Updated - 20 Mar 2026, 04:55 PM
Table of Contents
PBKS: आईपीएल 2026 अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही फ्रेंचाइजियों को बड़े-बड़े झटके लगने शुरू हो चुके हैं। झटका लगने की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई, जब पैट कमिंस आधे और जैक एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर हो गए।
इसके बाद इंग्लैंड के सैम करन, ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस भी आईपीएल के 19वें सीजन से बाहर हो चुके हैं तो अब इस लिस्ट में पंजाब किंग्स (PBKS) का नाम भी जुड़ चुका है।
नए सीजन से पहले टीम की मालकिन प्रीति जिंटा को बड़ा झटका लगा है। टीम के विदेशी स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में आने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके बाद टीम की परेशानियां बढ़ चुकी हैं।
PBKS के गेंदबाज ने किया मना
आईपीएल 2026 को शुरू होने में 8 दिन का समय बचा हुआ है, लेकिन उससे पहले ही पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार विदेशी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने शुरुआती मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और वह कुछ समय अपने परिवार और बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं, जिसके कारण वह पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी लॉकी फर्ग्यूसन चार दिन का ब्रेक लेकर न्यूजीलैंड गए थे, लेकिन वह बीच में लौट आए थे। लेकिन अब विश्व कप समाप्त होने के बाद वह अपने परिवार और नवजात बच्चे के साथ लंबा समय बिताना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने आईपीएल के शुरुआती मैचों को खेलने से मना कर दिया।
शुरुआती 7 मैचों से होंगे बाहर
लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स के साथ जुड़ सकते हैैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती सात मैच फर्ग्यूसन मिस कर सकते हैं तो इसके बाद उनकी पंजाब किंग्स (PBKS) में वापसी हो सकती है।
हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब लॉकी के इस फैसले का समर्थन करती है या फिर इसके लिए बीसीसीआई के पास जाती है। बता दें कि, लॉकी को पंजाब ने मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
इसके बाद साल 2026 के लिए उनको रिटेन किया गया था। लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही उन्होंने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
टीम इंडिया की आयरलैंड के साथ सीरीज फाइनल, हिस्सा लेंगे ये यंग 15 खिलाड़ी, भरेंगे UK को उड़ान
ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
लॉकी फर्ग्यूसन के शुरुआती सात मिस करने की स्थिति में पंजाब किंग्स (PBKS) उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बेन ड्वारशुइस को खिला सकती है, जिनको ऑक्शन में उन्होंने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ड्वारशुइस बिग बैश लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनपर अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है।
साथ ही पंजाब के पास बॉलिंग डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस और मार्को जानसेन के रूप में विकल्प मौजूद है। ऐसे में शायद ही पंजाब को लॉकी फर्ग्यूसन की कमी शुरुआती मैचों में महसूस हो।
टीम इंडिया के ये 4 क्रिकेटर हैं काफी हैंडसम एंड रिच, लुक्स में लगते हॉलीवुड हीरोज जैसे
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर