प्रैक्टिस सेशन का VIDEO वायरल, भुवनेश्वर की गेंद पर कोहली चारों खाने चित, यॉर्कर ने उड़ाए स्टंप्स

Published - 19 Mar 2026, 04:27 PM | Updated - 19 Mar 2026, 04:28 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज RCB और SRH के पहले मैच से होने वाला है. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. जिसके लिए चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम प्रैक्टिस में जुटी हुई है. इसी बीच आरसीबी कैंप से विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह भुवनेश्वर की गेंद पर चारों खान चित नजर आ रहे हैं. भुवी भी अपनी जबरदस्त यॉर्कर के साथ कोहली के स्टंप्स उड़ा रहे हैं.

भुवी ने उड़ाया Virat Kohli का स्टंप

दरअसल, SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली एक साथ प्रैक्टिस करते नजर आए. एक ओर कोहली खड़े थे तो, दूसरी ओर से भुवनेश्वर कुमार घातक यॉर्कर डाल रहे हैं. खास बात यह कि शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली भुवी की गेंदों का सामना नहीं कर पाते हैं. पलक झपकते ही उनके विकेट उड़ जाते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो सालों में भुवनेश्व कुमार के प्रदर्शन में गिरावट आई है. लेकिन कोहली के खिलाफ उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे देखने के बाद लगता है कि IPL 2026 में भी वह अपने पुराने रंग में दिखाई देने वाले हैं. जबकि, कोहली विकेट उड़ने के बाद हैरान नजर आते हैं.

Virat Kohli जॉर्डन कॉक्स के लिए बने गुरू

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह 25 साल के इंग्लिश बैटर जॉर्डन कॉक्स को बैटिंग टिप्स दे रहे हैं. वहीं, जॉर्डन भी ध्यान से किंग कोहली को सुन रहे हैं. जैसे वह उनके गुरु हो. बता दें कि विराट कोहली बेशक से आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके हैं. लेकिन वह मैनेजमेंट के साथ रणनीति बनाने में योगदान देते हैं. साथ ही किंग अन्य खिलाड़ियों की मैदान में भी भरपूर मदद करते हैं.

एबी डिविलियर्स ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी IPL 2026 की चैंपियन

कोहली ने RCB के लिए खेली 267 पारियां

Virat Kohli

विराट कोहली RCB के प्रमुख खिलाड़ी है. वह इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत (2008) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से जुड़े हैं. वह फ्रेंचाइजी के लिए 2013 से 2021 तक कप्तानी की थी. लेकिन उन्हें काफी ट्रॉफी हासिल नहीं हुई. आरसीबी ने इतनों सालों में रजत पाटीदार की अगुवाई में 2025 में आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म किया है.

कोहली ने RCB के लिए अब तक 267 पारियों में 39.55 की औसत और 132.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 8,661 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 63 अर्धशतक और 8 शतक भी आए. जबकि, 771 चौके और 291 छक्के निकले.

IPL 2026 के मैच बारिश के कारण हुए रद्द, तो फिर ऐसे निकाला जायेगा नतीजा, इस टीम को दी जाएगी जीत

Tagged:

Virat Kohli bhuvneshwar kumar RCB vs SRH IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च को

267 मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com