PR vs DSG 23rd T20 Prediction in Hindi: SA20 में आज कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 13 Jan 2026, 02:39 PM | Updated - 13 Jan 2026, 02:40 PM

PR vs DSG 23rd T20 Prediction
PR vs DSG 23rd T20 SA20 League

SA20 2025-26: पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स SA20 लीग का 23वा मैच आज बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा। इन दोनों के बीच पिछले मैच में पार्ल रॉयल्स 6 विकेट से विजेता रही है। पार्ल रॉयल्स ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 में से 3 मैच जीते हैं और 1 मैच रद्द रहा है वह 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

डरबन सुपर जायंट्स ने 8 में से 2 मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द रहे हैं परिणामस्वरूप वह 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

PR vs DSG SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: पार्ल रॉयल्स vs डरबन सुपर जायंट्स

  • स्टेडियम: बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)

  • मैच की तारीख: 13 जनवरी 2026 (09:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 6

  • पार्ल रॉयल्स ने जीते: 3

  • डरबन सुपर जायंट्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: MOST को मोमोस कहते नजर आए बाबर आजम, सरेआम अंग्रेजी की धज्जियां उड़ाते हुए VIDEO वायरल

हालिया फॉर्म:

पार्ल रॉयल्स LWWWL
डरबन सुपर जायंट्स WLLLW

बोलैंड पार्क, पार्ल पिच रिपोर्ट:

यह मैच बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 12 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। यहाँ की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है हालांकि आउटफील्ड तेज़ होने से रन बनाना आसान रहता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 163 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 136 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 55%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs45 Runs
10 Overs77 Runs67 Runs
15 Overs111 Runs104 Runs
20 Overs160 Runs145 Runs

PR vs DSG 23rd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • जोस बटलर: यह डरबन सुपर जायंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 22 रन बनाए हैं यह 5 मैच में 168 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • डेविड मिलर: पार्ल रॉयल्स के कप्तान है इन्होंने पिछले मैच में 36 गेंद में 45 रन बनाए हैं। यह अभी तक 161 रन बना चुके हैं इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

PR vs DSG 23rd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • सिकंदर रजा: यह अनुभवी ऑलराउंडर हैं इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं इसलिए इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

  • नकोबानी मोकोएना: पिछले मैच में इन्होंने 1 विकेट लिया है यह अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

PR vs DSG 23rd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

पार्ल रॉयल्स इस मैच में विजेता रह सकती है। पार्ल रॉयल्स की बल्लेबाजी यूनिट से लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेविड मिलर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी ओर डरबन सुपर जायंट्स की ओर से जोस बटलर और एडेन मार्कराम को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अब तक फ्लॉप रहे हैं इस कारण टीम अंकतालिका में नीचे है।

PR vs DSG 23rd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस, डेविड मिलर (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, सिकंदर रजा, मुजीब उर रहमान, ब्योर्न फोर्टुइन, नकोबानी मोकोएना, हार्डस विलजोएन

डरबन सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्केस एकरमैन, जोस बटलर, डेविड बेडिंघम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, इवान जोन्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, सुनील नरेन, क्वेना मफाका, नूर अहमद

पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), डेविड मिलर (कप्तान) आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, डैन लॉरेंस, सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, हार्डस विलजोएन, मुजीब उर रहमान, ब्योर्न फोर्टुइन, नकोबानी मोकोएना, गुडाकेश मोटी, काइल वेरेन, ओकुहले सेले, ओटनील बार्टमैन, नकाबायोमजी पीटर, ईशान मलिंगा, विशेन हलम्बेज, कीगन लायन कैशेट, थॉमस रेव

डरबन सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्केस एकरमैन, जोस बटलर, सुनील नरेन, डेविड बेडिंगहम, लियाम लिविंगस्टोन, इवान जोन्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफाका, नूर अहमद, केन विलियमसन, डेविड वीज़, साइमन हार्मर, दयान गैलीम, डेरिन डुपाविलॉन, ईथन बॉश, एंडिले सिमेलेन, गिस्बर्ट वेगे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Paarl Royals Durban Super Giants PR vs DSG 23rd T20 Prediction PR vs DSG
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह रोमांचक मुकाबला बोलैंड पार्क, पार्ल (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा।

यहाँ की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com