भारत-पाक मैच पर राजनीति गरमाई, संजय राउत बोले– ‘ये INDIA नहीं जय शाह और पाकिस्तान का मैच है’

Published - 15 Feb 2026, 03:34 PM | Updated - 15 Feb 2026, 03:46 PM

IND Vs PAK

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले IND vs PAK के महामुकाबले से पहले देश का राजनीतिक हलचल सातवें आसमान पर पहुंचा है। शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता संजय राउत ने इस मैच को लेकर केंद्र सरकार और बीसीसीआई पर तीखा हमला बोला है। राउत ने इस हाई-वोल्टेज मैच को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए इसे इंडिया की जनता का नहीं, बल्कि बीसीसीआई सचिव और आईसीसी के प्रभावशाली चेहरे जय शाह और पाकिस्तान के बीच का निजी डील बताया है।

IND vs PAK मैच से पहले जय शाह पर जुबानी हमला

Sanjay Raut

IND vs PAK मुकाबला 15 फरवरी शाम सात बजे से शुरू होना है लेकिन उसी दीन मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कड़े शब्दों में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर तनाव बना हुआ है और हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तो ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना किसी 'देशद्रोह' से कम नहीं है।

राउत ने आरोप लगाया कि यह IND vs PAK का मुकाबला नहीं है। यह जय शाह बनाम पाकिस्तान है। देश की जनता इस मैच के पक्ष में नहीं है, लेकिन केवल आर्थिक लाभ और निजी हितों के लिए इस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राउत ने आगे कहा कि बीजेपी एक तरफ राष्ट्रवाद का ढोल पीटती है, लेकिन जब पैसे की बात आती है, तो उनके सिद्धांत बदल जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान भारत का दुश्मन है और आतंकवाद को पनाह देता है, तो उनके साथ मैदान साझा करने की इजाजत क्यों दी जा रही है?

USA vs NAM Match Prediction in Hindi, Match 26: चेन्नई में कितना बनेगा स्कोर और कौन मारेगा बाजी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IND vs PAK मुकाबले से पहले टेरर फंडिंग के गंभीर आरोप

संजय राउत ने केवल खेल तक सीमित न रहते हुए भारत-पाकिस्तान मैचों से जुड़े मनी ट्रेल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि इन मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी होती है, जिसका नेटवर्क गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से संचालित होता है।

राउत के मुताबिक, इस जुए से होने वाली कमाई का एक हिस्सा पाकिस्तान जाता है जिसका इस्तेमाल आखिरकार भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग में होता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले मैचों के दौरान करोड़ों रुपये पाकिस्तान के पास पहुंचे हैं।

राउत ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर की बात करती है लेकिन शहीदों के परिवारों की भावनाओं को ताक पर रखकर यह क्रिकेट का तमाशा चल रहा है। क्या जय शाह और बीजेपी नेता इस सट्टेबाजी के नेटवर्क पर रोक लगाएंगे?

टीपू सुल्तान का मुद्दा उठाया

महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के अन्य नेताओं को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी टीपू सुल्तान के नाम पर विरोध प्रदर्शन करती है, लेकिन पाकिस्तान तो टीपू सुल्तान को अपना महानायक मानता है।

तो फिर फडणवीस और उनके साथी IND vs PAK मैच खेलने का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं? राउत ने इसे बीजेपी का नकली राष्ट्रवाद करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद बीजेपी के खून में है, तो उन्हें इस मैच का बहिष्कार करना चाहिए था।

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले IND vs PAK मैच से पहले राउत के इन बयानों ने भारतीय राजनीति में उथल-पुथल मचान दी है। हालांकि आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के जैसा ही योद्धा बताया, इससे माहौल और ज्यादा बिगड़ने लगा।

जीत की ‘हैट्रिक’ के बाद अफ्रीका ने सुपर-8 में बनाई जगह, तो न्यूजीलैंड को लगा झटका, यहां जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल

Tagged:

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Sanjay Raut
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com