पॉइंट्स टेबल में उलटफेर! नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर भारत को पहुंचाया फायदा, पाकिस्तान को नुकसान

Published - 10 Feb 2026, 05:04 PM | Updated - 10 Feb 2026, 05:11 PM

Points Table

Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मुकाबला 10 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट में नामीबिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला गया था। इस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स ने 18 ओवर में 3 विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

नीदरलैंड्स की इस जीत के साथ अंक तालिका (Points Table) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जहां डच टीम की जीत का फायदा भारत को पहुंचा है तो पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। चलिए नजर डालते हैं 10वें मैच के बाद अंक तालिका (Points Table) का क्या हाल है।

नीदरलैंड्स की जीत से पाकिस्तान को Points Table में नुकसान

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया था। इस मैच को नीदरलैंड्स ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए आसानी से जीत लिया। इस जीत के बाद नीदरलैंड्स की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका (Points Table) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

डच टीम ने अभी तक खेले दो मैचों में एक में जीत दर्ज की है तो एक मैच में उन्हें हार मिली है। इसके बाद उनका नेट रन रेट 0.356 का है। वहीं, इस तालिका में भारतीय टीम 1.450 नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है तो पाकिस्तान की टीम ने अभी तक खेले एक मैच में एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि, पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.240 का है। वहीं, नामीबिया चौथे और संयुक्त राज्य अमेरिका पांचवें स्थान पर मौजूद है।

ग्रुप ए अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारटाईबेनतीजा (N/R)अंकनेट रन रेट (NRR)अगला मैच
1भारत110002+1.450
नामीबिया, पाक, नीदरलैंड
2नीदरलैंड211002+0.356अमेरिका, भारत
3पाकिस्तान110002+0.240
अमेरिका, भारत, नामीबिया
4नामीबिया101000-1.033
भारत, अमेरिका, पाक
5अमेरिका101000-1.45
पाक, नीदरलैंड, नामीबिया

यूएसए के खिलाफ वापसी करना चाहेगा पाकिस्तान

नीदरलैंड्स को नामीबिया के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने का फायदा नेट रन रेट में मिला है, जो कि आगामी मैचों में उनके लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है। जबकि पाकिस्तान की टीम का सामना मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका से होगी। ये मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान चाहेगा कि वह इस मुकाबले को जीतकर ग्रुप ए की अंक तालिका (Points Table) में शीर्ष पर पहुंचे तो यूएसए की नजर होगी कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पहली जीत दर्ज करे। बता दें कि, यूएसए ने पिछले संस्करण में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था जो कि उन्हें इस मैच में अधिक आत्मविश्वास देगा। जबकि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार का बदला यूएसए से इस सीजन लेना चाहेगा।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, खत्म हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर, अब कभी नहीं पहन पायेगा टीम इंडिया की जर्सी

15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

इस मैच के बाद भारत-पाकिस्तान का सुपरहिट मुकाबला 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के ग्रुप ए की अंक तालिका (Points Table) के लिहाज से काफी अहम होने वाला है।

जो भी टीम ये मैच जीतने में सफल होगी, उनका सुपर 8 में पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। जबकि दूसरी टीम को नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ सकता है। बता दें कि, ग्रुप ए से सुपर 8 में पहुंचने की प्रबल दावेदारों में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका बरकरार हैं। लेकिन उन्हें अपने आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

ईशान किशन को इस वजह से नहीं मिली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह, अब जाकर प्रमुख कारण आया सामने

Tagged:

india vs pakistan POINTS TABLE Netherlands vs Namibia Pakistan Cricket News
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

इंडिया, पाकिस्तान, नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com