T20 World Cup 2026: 8 मैचों के बाद कैसा हैं पॉइंट्स टेबल का हाल? जानें चारों ग्रुप के समीकरण का हाल

Published - 09 Feb 2026, 06:00 PM | Updated - 09 Feb 2026, 06:58 PM

POINTS TABLE

POINTS TABLE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक 8 मैच खेले जा चुके हैं। सोमवार को टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप सी में पहला पायदान हासिल कर लिया है तो टूर्नामेंट के 8वें मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान को पटखनी दे दी है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने भी अपनी जीत का खाता खोल लिया है।

वहीं, भातरत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों ने भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। चलिए आपको बताते हैं कि 8 मैचों के बाद विश्व कप 2026 की अंक तालिका (POINTS TABLE) का हाल क्या है। साथ ही जानते हैं कि चारों ग्रुप का समीकरण क्या बना हुआ है।

विश्व कप के ग्रुप ए का हाल

POINTS TABLE A
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप में शामिल पांच टीमों में से नामीबिया को छोड़कर अन्य सभी टीमें अपना-अपना मुकाबला खेल चुके हैं।

सात फरवरी को पाकिस्तान का मैच नीदरलैंड्स हुआ था, जहां पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की तो भारत ने यूएसए को हराकर अपनी जीत का खाता खोला। ग्रुप ए की अंक तालिका (POINTS TABLE) में भारत 1.450 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर है तो पाकिस्तान 0.240 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, नीदरलैंड्स तीसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका चौथे नंबर पर मौजूद है।

ग्रुप बी की तालिका का हाल

POINTS TABLE B

वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जा रहे हैं। इस ग्रुप में को-होस्ट श्रीलंका के साथ, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान जैसी बड़ी टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी टीमों ने एक-एक मुकाबला खेला लिया है।

जहां सोमवार को जिम्बाब्वे ने ओमान को हराकर 2.702 के शानदार नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है, तो मेजबान श्रीलंका ने रविवार को खेले मुकाबले में आयरलैंड को हराया था। श्रीलंका का नेट रन रेट 1.000 है और वह इस तालिका में दूसरे नंबर (POINTS TABLE) पर मौजूद है। वहीं, आयरलैंड तीसरे स्थान और ओमान चौथे पायदान पर मौजूद है।

ग्रुप सी की POINTS TABLE

POINTS TABLE C
टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका (POINTS TABLE) में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट 1.750 का है, जो कि उन्होंने स्कॉटलैंड को हराकर जीत दर्ज की है।

वहीं, दूसरे स्थान पर स्कॉटलैंड मौजूद है, जिनका नेट रन रेट 0.950 का है। स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर दो अंक प्राप्त की हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम अंक तालिका (POINTS TABLE) में तीसरे नंबर पर मौजूद है। इंग्लैंड ने 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं, इटली की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है।

मोहम्मद सिराज बनाम अर्शदीप सिंह: टी20I आंकड़ों में कौन बेहतर, जानें आगे के मैचों में कौन होना चाहिए बुमराह का जोड़ीदार

ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल

POINTS TABLE D

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप में अभी तक केवल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया है, जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 विकेट की शानदार जीत हासिल की थी।

इसके साथ ही शीर्ष स्थान पर कीवियों का कब्जा है। जबकि अफगानिस्तान एक हार के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। बता दें कि, सोमवार (9 फरवरी) को दिन का आखिरी मैच कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच ही खेला जाएगा।

रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप सफर समाप्त, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, कप्तान सूर्या ने खोज लिया रिप्लेसमेंट

Tagged:

australia POINTS TABLE pakistan T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

स्कॉटलैंड ने।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com