Pitch Report, SRH vs RR: बल्लेबाजों के लिए खुशखबरी या गेंदबाजों के लिए मौका? पिच के संकेत आए सामने

Published - 12 Apr 2026, 10:23 AM | Updated - 12 Apr 2026, 10:27 AM

SRH vs RR

SRH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में होगा. हैदराबाद अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई. जबकि, पंजाब दूसरे पायदान पर है.

ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच किस का साथ देंगे. गेंदबाजों का कहर बरसेगा या बल्लेबाजों की मौज रहेगी?

SRH vs RR: कैसी है राजीव गांधी स्टेडियम की पिच?

SRH Vs RR

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. बैटरों के लिए यह पिच किसी स्वर्ग से कम नहीं है. इस मैदान की पिच सूखी होती है और गेंद बल्ले पर अच्छे से टकराती है.

जिससे उनके लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है. अक्सर राजीव गांधी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. छोटा ग्राउंड होने के कारण बड़े-बड़े शॉट्स लगाए जाते हैं.

वहीं, तेज गेंदबाजों को शुरूआत में मदद मिलती है. लेकिन स्पिनर्स के लिए बीच के ओवर काफी अच्छे होते हैं. पिच पर विकेच लेना स्पिनरों के लिए आसान होता है.

LIVE मैच में डराने वाला पल! बाबर आजम को लगी खतरनाक बाउंसर, खौफनाक मोमेंट का VIDEO हुआ वायरल

IPL मैचों में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 84
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 35
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 48
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 162.87
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 286/6 (Sunrisers Hyderabad) v 23/03/2025 v Rajasthan Royals
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 80 (Delhi Capitals) v 04/05/2013 v Sunrisers Hyderabad
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 160/3 (Mumbai Indians) v 12/05/2014 v Sunrisers Hyderabad
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.33
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.33

SRH vs RR में किस की होगी जीत?

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 84 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या 35 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैचों का आंकड़ा 48 है.

हालांकि, ओस की भूमिका ज्यादा रहती है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है लेकिन ओस (dew) के कारण लक्ष्य का पीछा करना और ज्यादा आसान हो जाता है. अगर रात को मैच होता है तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. क्योंकि बाद में ओस के कारण रन चेज करना आसान होता है. लिहाजा, SRH vs RR मैच में जो भी टीम टॉस जीतती है तो वह सबसे पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

वैभव सूर्यवंशी बने IPL का हॉट प्रॉपर्टी! GT-SRH-RCB में छिड़ी जंग, Gill-Ishan-Patidar तीनों बोले- हमें चाहिए ये खिलाड़ी

Tagged:

SRH vs RR INDIAN PREMIER LEAGUE pitch report IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

रियान पराग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com