यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसा था ये RCB क्रिकेटर, गर्लफ्रेंड ने फिर भी नहीं की परवाह, गुपचुप रचाई शादी
Published - 16 Mar 2026, 09:11 AM | Updated - 16 Mar 2026, 09:13 AM
Table of Contents
RCB: IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू होने में कुछ दिन बाकी है. जिसके लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई है. वहीं, चैंपियन टीम RCB 2025 का खिताब जीतने के बाद फिर से इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाने के मकसद से मैदान में उतरेगी. लेकिन उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक तेज गेंदबाज अचानक शादी कर चर्चाओं में आ गया है.
हाल ही में क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से शादी की है. हालांकि, वह यौन उत्पीड़न आरोप में फंस चुका है. ऐसे में RCB प्लेयर का गुपचुप फेरे लेना फैंस के लिए हैरानी वाला कदम है.
RCB क्रिकेटर ने गुपचुप की शादी
Yash Dayal married content creator Shweta Pundir on February 4 in an intimate ceremony in Noida, Uttar Pradesh. The wedding was attended by close family members and a few friends, and notably no cricketers were present at the event.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 15, 2026
Earlier in January, the Rajasthan High Court… pic.twitter.com/APfmbtbrrT
दरअसल, भारती क्रिकेटर यश दयाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने हाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर संग शादी की है. 4 फरवरी 2026 के दिन दोनों ने नोएडा में परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. हालांकि, क्रिकेट जगत से कोई भी शख्स यश दयाल की खुशियों का हिस्सा नहीं बना. RCB क्रिकेटर और श्वेता ने काफी सादगी से शादी की है. न कोई स्टाइलिश वेन्यू न कोई फैन्सी ड्रेस.
कैसे शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी?

यश दयाल और उनकी पत्नी श्वेता कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत दोस्ती से हुई थी. फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. फैंस को भी इस पनपते हुए प्यार की भनक लग गई थी. क्योंकि यश और श्वेता को साथ में सोशल मीडिया पर कई वीडियो में देखा गया था.
दोनों कई इंवेट्स और रील्स में साथ नजर आते थे. अब RCB प्लेयर और श्वेता पुंडीर ने अचानक शादी कर अपने चाहने वालों के सरप्राइज दे दिया है. फैंस तस्वीरें सामने आने के बाद शुभकामनाएं दे रहे हैं.
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ने सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, अचानक कह दिया क्रिकेट को अलविदा
कौन है श्वेता पुंडीर?
यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं. जबकि, इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंडस लीग के ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी श्वेता काम कर चुकी है. वह लाइफस्टाल, फैशन और ट्रेडिंग रील्स बनाती है. इंस्टा के साथ श्वेता यूट्यूब और फेसबुक पर भी एक्टिव है.
वहीं, यश दयाल से शादी के बाद श्वेता ट्रोल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने वीडियो की वजह से भला-बुरा कह रहे हैं. यश दयाल के लिए लिख रहे हैं कि आप एक नामी प्लेयर है. आप को कोई भी अच्छी और संस्कारी लड़की मिल सकती थी.
रिपोर्ट में खुलासा: MS Dhoni का CSK के साथ आखिरी सीजन! माही ने मालिकों को दे दी जानकारी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर