राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिल साल्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले IPL इतिहास के बने पहले बल्लेबाज

Published - 10 Apr 2026, 09:40 PM | Updated - 10 Apr 2026, 09:43 PM

Phil Salt

Phil Salt: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में पिंक आर्मी के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और पारी की पहली गेंद पर ही तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने हमवतन साथी फिल साल्ट (Phil Salt) को चलता कर दिया।

इसके बाद साल्ट का नाम उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गया है, जो आईपीएल इतिहास की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि, साल्ट के अलावा इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं।

पहली गेंद पर Phil Salt हुए आउट

फिल साल्ट ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 46 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इस मैच में भी वह अपना पुराना फॉर्म जारी रखेंगे, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर अपनी रफ्तार से साल्ट (Phil Salt) को चित कर दिया।

जोफ्रा ने पारी की पहली ही गेंद साल्ट को मिडिल स्टंप पर डाली थी, जो कि ऊपर की ओर बढ़ती चली गई। साल्ट को इस समय कुछ भी समझ नहीं आया और गेंद बल्ले के हैंडल के पास से निकल गई। विकेट के पीछे मुस्तैद खड़े ध्रुव जुरेल ने आसानी से गेंद को पकड़ लिया और ऐसे पहली ही गेंद पर साल्ट (Phil Salt) पवेलियन लौट गए।

साल्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में मैच की पहली गेंद पर सर्वाधिक बार आउट होने वाले फिल साल्ट (Phil Salt) पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह अनचाहा रिकॉर्ड उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया। जबकि आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार पहली गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

वह अब तक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। जबकि वह इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि इंग्लैंड के वह पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में यह शर्मनाक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। हालांकि, इस लिस्ट में पहले पायदान पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल मौजूद हैं, जो कि पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं।

मुंबई इंडियंस को लगा 5.25 करोड़ का चूना, IPL 2026 खेलने की जगह पत्नी के साथ मना रहा छुट्टियां

लिस्ट में ये खिलाड़ियों शामिल

आईपीएल इतिहास में पारी की पहली गेंद पर सर्वाधिक बार आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है। वह 139 आईपीएल मैचों में चार बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं।

हीं, ड्वेन स्मिथ, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल अब तक तीन बार यह अनचाही उपलब्धि को अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। लेकिन फिल साल्ट (Phil Salt) आईपीएल के मैच की पहली गेंद पर तीन बार आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह शर्मनाक रिकॉर्ड सिर्फ 37 पारियों में बनाया है।

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव

Tagged:

rajasthan royals INDIAN PREMIER LEAGUE Phil Salt Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com