ब्लेसिंग मुज़ारबानी के PSL छोड़ IPL जाने से चिढ़ा PCB, जिम्बाब्वे पेसर पर लगा रहा इतने साल का लंबा बैन

Published - 14 Mar 2026, 04:36 PM | Updated - 14 Mar 2026, 04:51 PM

Blessing Muzarabani

हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद टीम ने सुपर-8 तक का सफर तय किया था। जिम्बाब्वे के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि ब्लेसिंग मुज़ारबानी के पीएसएल छोड़े जाने से पीसीबी काफी नाराज दिख रहा है। आपको बता दें कि ब्लेसिंग मुज़ारबानी को पीएसएल में इस साल इस्लामाबाद यूनाइटेड में जगह मिली थी।

Blessing Muzarabani को केकेआर ने किया शामिल

Blessing MuzarAbani

आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है, इससे पहले केकेआर ने अपनी टीम में जिम्बाब्वे के स्टार पेसर ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। मुज़ारबानी को टीम में मुस्तफ़िज़ुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) को 11 फरवरी को हुए पीएसएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शमर जोसेफ को रिलीज़ करने के बाद डायरेक्ट साइनिंग के तहत टीम में शामिल कर लिया था।

इससे पहले मुज़ारबानी मुल्तान सुल्तांस की टीम में रहते हुए पीएसएल का खिताब जीत चुके हैं। मुज़ारबानी का रिकॉर्ड इस साल टी20 विश्व कप 2026 में बेहद शानदार रहा था।

मुस्तफ़िज़ुर हुए थो केकेआर से रिलीज़

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार होने के बाद भारत में बांग्लादेश को लेकर विरोध तेज हो गया था, जिसका असर आईपीएल में भी पड़ा। इस कड़ी में शाहरुख खान की स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने बड़ा कदम उठाया और मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज़ करने का आदेश जारी किया।

केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 9.2 करोड़ भारतीय रुपए में खरीदा था। हालांकि, केकेआर के लिए सिर्फ रहमान ही नहीं बल्कि हर्षित राणा भी इस साल टीम में नहीं दिखेंगे। राणा विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा था और अब उन्हें आईपीएल 2026 से भी दूर रहना होगा।

IPL 2026 खेलने के लिए इस खिलाड़ी ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग, अब सीधे KKR के लिए करेगा डेब्यू

क्या मुज़ारबानी पर पीएसएल लगाएगा बैन?

मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) को लेकर चर्चा तेज है कि क्या उन पर पीएसएल या पीसीबी बैन लगाएगा? आपको बता दें कि इस पर अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछली घटना के आधार पर इन पर भी बैन का साया मंडरा सकता है।

पिछले साल साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कॉर्बिन बॉश को पेशावर ज़ल्मी ने डायमंड पिक के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस ने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया था। इस घटना के बाद बौखलाई पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को एक साल के लिए बैन कर दिया था।

इस साल केकेआर अपनी शानदार लाइनअप के साथ उतरने के लिए तैयार है, जिसमें कई नामी बल्लेबाज, जिन्होंने इस साल विश्व कप 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था, खेलते नजर आएंगे।

ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani) ने इस साल विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराने में जिम्बाब्वे के लिए अहम रोल निभाया था, अब वह ऐसा कारनामा केकेआर के लिए करते हुए नजर आएंगे। इनके नाम टी20 विश्व कप 2026 में 13 विकेट शामिल है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बस एक विकेट पीछे रह गए थे।

NZ-W vs SA-W Today Match Prediction, 1st T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

PCB PSL Blessing Muzarabani IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com