PC vs MICT 22nd T20 Prediction in Hindi: SA20 में आज कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 12 Jan 2026, 02:18 PM | Updated - 12 Jan 2026, 02:28 PM

PC vs MICT 22nd T20 Prediction
PC vs MICT 22nd T20 SA20 League 2026

SA20 2025-26: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम एमआई केप टाउन SA20 लीग का 22वा मैच आज सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स 85 रन से विजेता रही थी। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 में से 3 मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द रहे हैं वह 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

एमआई केप टाउन ने 7 में से 2 मैच जीते हैं और 1 मैच रद्द रहा है वह 10 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। एमआई केप टाउन इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

PC vs MICT SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: प्रिटोरिया कैपिटल्स vs एमआई केप टाउन

  • स्टेडियम: सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन (दक्षिण-अफ्रीका)

  • मैच की तारीख: 12 जनवरी 2026 (09:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जीते: 4

  • एमआई केप टाउन ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: डेरिल मिचेल बनाम विराट कोहली: कौन हैं पिछले 2 साल से ODI का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? इन आंकड़ों से समझें पूरा गणित

हालिया फॉर्म:

प्रिटोरिया कैपिटल्स WWLWL
एमआई केप टाउन WWLLL

सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन पिच रिपोर्ट:

यह मैच सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। यहां की पिच आमतौर पर तेज़ और उछाल भरी मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 164 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 162 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 77%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs45 Runs57 Runs
10 Overs80 Runs80 Runs
15 Overs123 Runs127 Runs
20 Overs183 Runs167 Runs

PC vs MICT 22nd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • रयान रिकेल्टन: एमआई केप टाउन के सलामी बल्लेबाज हैं इन्होंने पिछले मैच में 60 गेंद में 113 रन की नाबाद पारी खेली है। यह अभी तक 317 रन बना चुके हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • शाई होप: प्रिटोरिया कैपिटल्स के तरफ से यह अच्छी फार्म में है इन्होंने 6 मैच में 228 रन बनाए हैं। इस मैच में भी एक अच्छी परी की उम्मीद की जा सकती है।

PC vs MICT 22nd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • कॉर्बिन बॉश: एमआई केप टाउन के प्रमुख ऑलराउंडर हैं इन्होंने अभी तक 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • केशव महाराज: प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और प्रमुख स्पिनर है यह अभी तक 5 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी यह विकेट ले सकते हैं।

PC vs MICT 22nd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

प्रिटोरिया कैपिटल्स इस मैच में विजेता रह सकती है। एमआई केप टाउन की बल्लेबाजी यूनिट से रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों ने इनका साथ नहीं दिया है जिसके चलते टीम अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी योगदान कर रहे हैं और टीम 3 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

PC vs MICT 22nd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

प्रिटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्डन कॉक्स, विहान लुब्बे, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स

एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, जैक्स स्नीमैन, करीम जनत, कॉर्बिन बॉश, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट

प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम एमआई केप टाउन SA20 League के लिए स्क्वाड:

प्रिटोरिया कैपिटल्स: कॉनर एस्टरहुइज़न, शाई होप (विकेट कीपर), जॉर्डन कॉक्स, विहान लुब्बे, डेवाल्ड ब्रेविस, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, गिदोन पीटर्स, आंद्रे रसेल, टाइमल मिल्स, सिबोनेलो मखान्या, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद, ब्राइस पार्सन्स, विल स्मीड, डैनियल स्मिथ, कोडी यूसुफ, मीका ईल प्रिंस

एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, करीम जनात, जॉर्ज लिंडे, जैक्स स्नीमैन, कॉर्बिन बॉश, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रीटोरियस, डेन पीट, टॉम मूरेस, थॉमस काबर, टियान वैन वुरेन, ट्रिस्टन लुस, डैनियल लैटेगन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league MI Cape Town Pretoria Capitals PC vs MICT 22nd T20 Prediction PC vs MICT
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा।

यहां की पिच आमतौर पर तेज़ और उछाल भरी मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com