KKR के खिलाफ PBKS की मजबूत प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, प्रभसिमरन, प्रियांस, कोनाली, अय्यर, वढेरा...

Published - 05 Apr 2026, 04:39 PM | Updated - 05 Apr 2026, 04:41 PM

PBKS

PBKS: आईपीएल 2026 का 12 मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगा. एक तरफ दो जीत के साथ पंजाब किंग्स आगे चल रही है. दूसरी ओर कोलकाता IPL में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है.

वहीं, पंजाब किंग्‍स जीत की हैट्रिक लगाने के मकसद से एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. जिसके लिए PBKS ने अपनी खतरनाक प्लेइंग XI तैयार कर ली है.

केकेआर के खिलाफ PBKS की धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी

PBKS

केकेआर के खिलाफ ओपनिंग की जिम्मेदारी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के हाथों में होगी. दोनों की जोड़ी पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में सक्षम है. एक तरफ प्रभसिमरन हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं.

वहीं, युवा प्रियांश आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते है और बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं. ऐसे में दोनों बल्लेबाज PBKS के लिए बतौर ओपनर KKR के खिलाफ खेलेंगे.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में निखरी टीम

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली होंगे. जो कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से टीम में योगदान देते हैं. फिलहाल, IPL 2026 में अपनी शानदार फॉर्म में हैं.

जबकि, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलने के लिए उतरेंगे. बेहतरीन कप्तानी के साथ अय्यर अपनी बैटिंग के लिए भी मशहूर हैं. वह मीडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने का काम करेंगे.

ऑलराउंडर्स की भूमिका में नेहल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस प्लेइंग XI में अहम भूमिका में हैं. स्टोइनिस अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी से भी हारा हुआ मैच जीताने का दम रखते हैं. वहीं, वढेरा मुश्किल मैचों में कारगार हैं. वहीं, फिनिशिंग की जिम्मेदारी शशांक सिंह के कंधों पर हैं, जिन्होंने कई बार पंजाब की डूबती नैया पार लगाई है.

टी20 नहीं टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू कर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

PBKS की मजबूत गेंदबाजी

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज शामिल हैं. जो कि पंजाब की बॉलिंग को मजबूत बनाते हैं. यह चारों ही गेंदबाज विकेट चटकाने में सफल हैं. कोलकाता के खिलाफ यह चार की जोड़ी धमाल मचाती हुई दिखाई दे सकती है. वहीं, युजवेंद्र चहल को भी प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया जाएगा. युजी अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य

कौन हैं आशोक शर्मा? जिन्होंने तय किया गांव से IPL तक का सफर! फेंक दी सीजन की सबसे तेज बॉल

Tagged:

Kolkata Knight Riders Kings Eleven Punjab PBKS KKR vs PBKS IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com