PBKS vs GT: मुल्लांपुर स्टेडियम में होगी रन की बारिश या विकेटों की झड़ी? पिच रिपोर्ट आई सामने

Published - 30 Mar 2026, 10:51 AM | Updated - 30 Mar 2026, 11:09 AM

PBKS vs GT

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों इस मैच के लिए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. जहां पंजाब के लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा था. लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, गुजरात शुभमन गिल की कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाई थी.

लेकिन अब दोनों टीमें सीजन की शुरूआत से ही जीत की पटरी पर रहना चाहेगी. हालांकि, PBKS vs GT अहम मुकाबले से पहले जानते हैं कैसी होगी मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच. ज्यादा रन बनाएंगे या विकेटों की झड़ी लगेगी? चलिए तो जानते हैं क्या है कहानी....

PBKS vs GT: गेंदबाजों या बल्लेबाजों का, किस का रहेगा बोलबाला?

PBKS Vs GT

मुल्लांनपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, बल्लेबाज या गेंदबाजी से ज्यादा टॉस की भूमिका अहम होती है. इस पिच पर दूसरी पारी में ज्यादा रन बनाना आसान होता है. लेकिन दोपहर की रोशनी में गेंदबाजों के विकेट लेने में मदद मिलती है. लेकिन दूध जैसी रोशनी के कारण पुरानी गेंद होने पर गेंदबाजों को मुश्किल होने लगती है.

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि PBKS vs GT मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। लिहाजा, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही होता है. जबकि रात की कहानी अलग है. अगर रात में मैच है तो, दूसरी पारी में ओस की भूमिका अहम हो सकती है, जिससे चेज करने वाली टीम के जीत के चांसेस ज्यादा बढ़ जाते हैं.

IPL मैचों में महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर के आंकडें:

  • कुल मैच- 11
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 5
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 168.91
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 228/5 (Mumbai Indians) 30/05/2025 v Gujarat Titans
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 95 (Kolkata Knight Riders) 15/04/2025 v Punjab Kings
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 23.35
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.80

PBKS vs GT: हाई स्कोरिंग मैच की संभावना

यहां की तेज आउटफील्ड की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाता है. वहीं, शुरूआत में तेज गेंदबाज विकेट लेने में सफल होते हैं. लेकिन बाद में स्विंग मिलना स्टार्ट हो जाता है जो कि स्पिनर्स के लिए मददगार होती है.

मुल्लांनपुर की पिच पर टॉस जीतकर पहले बैटिंगं करने वाली टीमों ने 6 मैच जीते हैं. जबकि, बॉलिंग करते हुए 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. लिहाजा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है कि कौन सी टीम प्रभावी रहती है और मैच अपने नाम करती है.

CSK के पास ये हैं धोनी के 3 तगड़े रिप्लेसमेंट, इन्ही में से कोई एक माही को प्लेइंग इलेवन में करेगा रिप्लेस

Tagged:

PBKS vs GT IPL 2026 PBKS vs GT Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

श्रेयस अय्यर

RCB से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com