PBKS vs GT Live Streaming: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स का लाइव स्ट्रीम कहां और कैसे देख सकते हैं? जानें पूरा तरीका
Published - 30 Mar 2026, 04:37 PM | Updated - 30 Mar 2026, 04:44 PM
Table of Contents
PBKS vs GT Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेला जाएगा। 31 मार्च, मंगलवार को होने वाले इस मैच में दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि एक तरफ जहां उप विजेता पंजाब किंग्स (PBKS vs GT Live streaming) होगी तो दूसरी और उनका सामना साल 2022 की चैंपियंन गुजरात टाइटंस होगा।
पिछले सीजन पीबीकेएस फाइनल तक पहुंची थी, जबकि जीटी का सफर एलिमिनेटर राउंड में मुंबई इंडियंस से हारकर समाप्त हो गया था। लेकिन चलिए जानते हैं कि इस साल आप पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले सुपर हिट मुकाबला का ब्लॉकबस्टर मैच कहां पर लाइव (PBKS vs GT Live streaming) देख सकते हैं।
PBKS vs GT Live streaming: टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?
आईपीएल 2026 के इस सुपर हिट मुकाबला का रोमांच प्रशंसक अपने टीवी पर पूरे परिवार उठा सकते हैं। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (PBKS vs GT Live streaming) पर देखा जा सकता है। जबकि वह अपनी क्षेत्रिय भाषा में मैच का आनंद लुट सकते हैं। साथ ही क्षेत्रिय भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेज माध्यम में भी कमेंट्री उपलब्ध रहेगी। वह बड़ी स्क्रीन पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच देख पाएंगे।
मोबाइल पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
जो दर्शक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच अपने मोबाइल (PBKS vs GT Live streaming) पर देखना चाहते हैं तो उनके लिए भी सेवाएं उपलब्ध हैं। वह जियो हॉटस्टार ऐप पर मैच को लाइव देख पाएंगे। लेकिन इसके लिए उनको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। शुरुआती कुछ मिनट फ्री में देखने के बाद वह आगे का मैच सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ही देख पाएंगे।
या फिर वह 349 या उससे अधिक का रिचार्ज करवाकर भी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं, लैपटॉप पर मैच (PBKS vs GT Live streaming) देखने के लिए आप जियो हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि इसके बिना यहां भी आप सिर्फ कुछ मिनट तक ही मैच फ्री में देख सकते हैं।
इन भाषाओं में मिलेगी कमेंट्री
क्रिकेट में आए दिन बदलाव देखने को मिलते हैं तो क्रिकेट कमेंट्री में भी समय के साथ बदलाव हो रहे हैं। इसी बीच जहां पर दर्शकों को सिर्फ हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री का विकल्प मिलता था तो अब उनके पास क्षेत्रिय भाषाओं में भी मैच देखने का मौका होगा।
दर्शक तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, भोजपुरी, मराठी, बंगाली, हरियाणी सहित कई भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। इसमें अधिकांश ऑप्शन दर्शको को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मिलेंगे, जबकि टीवी पर कुछ ही क्षेत्रिय भाषा में कमेंट्री उपलब्ध होगी, जिसमें तमिल भी शामिल है।
PBKS vs GT Head to Head: रिकॉर्ड बुक में किसका दबदबा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर