PBKS vs GT Head to Head: रिकॉर्ड बुक में किसका दबदबा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
Published - 30 Mar 2026, 04:11 PM | Updated - 30 Mar 2026, 04:16 PM
Table of Contents
PBKS vs GT Head to Head: पिछले साल की उप विजेता पंजाब किंग्स का सामना 31 मार्च, मंगलवार को शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच के साथ दोनों टीमें आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स के फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों खिताबी हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस भी लास्ट ईयर प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन एलिमिनेटर में हारकर वह बाहर हो गई। अब नए सीजन में दोनों टीमों की नजर पहली जीत पर होगी, लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि दोनों का रिकॉर्ड्स बुक कैसा है। दोनों टीमों के हेड टू हेड (PBKS vs GT Head to Head) में किसका पलड़ा भारी है।
PBKS vs GT Head to Head: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs GT Head to Head) के बीच सिर्फ 6 बार टक्कर हुई है, जिसमें तीन बार पंजाब को जीत मिली है तो इतने ही बार गुजरात ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 25 मार्च 2025 को देखने को मिली थी, जिसमें श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की जीत हुई थी।
इस मैच में पीबीकेएस ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए थे, लेकिन रनों का पीछा करते हुए जीटी लक्ष्य से पीछे रह गई और उनको यह मुकाबला गंवाना पड़ा। हालांकि, आईपीएल 2026 में गुजरात की नजर पंजाब के खिलाफ विशालकाय जीत दर्ज करने पर होगी, ताकि वह विरोधी टीमों को यह चेतवानी दे सके कि उनकी टीम इस सीजन खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पिछले तीन मैचों में कौन आगे?
ओवरऑल आंकड़ों के बाद अगर गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs GT Head to Head) के आखिरी तीन मैचों पर यह डाले तो यहां पर पीबीकेएस का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिलता है। साल 2024 में इन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे, जिसमें गुजरात और पंजाब किंग्स दोनों ने मैच 3-3 विकेट से जीता था।
इसके बाद साल 2025 में दोनों के बीच एकमात्र भिड़ंत देखने को मिली थी। इस मैच में पंजाब (PBKS vs GT Head to Head) ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी सिर्फ 232 रन ही बना सकी और 11 रन से यह मुकाबला गंवा बैठी। हालांकि, इस सीजन शुभमन इन आंकड़ों को बराबर करना चाहेंगे और पिछली हार का बदला अय्यर एंड कंपनी से लेना चाहेंगे।
इन दो खिलाड़ियों पर होगी नजरें
गुजरात टाइटंस की ओर से साईं सुदर्शन पर सभी की निगाहें होने वाली हैं। इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। जबकि वह इस साल भी अपनी कैप को सुरक्षित रखना चाहेंगे।
जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। दरअसल, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि आईपीएल 2025 में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 600 से अधिक रन बनाए थे। ऐसे में पहले मैच में इन दोनों प्लेयर्स पर सभी की निगाहें होने वाली हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर