PBKS vs GT: कूपर कॉनली के तूफान में ढही गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स ने 3 विकेटों से शुभमन की सेना को सौंपी हार

Published - 31 Mar 2026, 09:59 PM | Updated - 31 Mar 2026, 11:33 PM

PBKS Vs GT 1

PBKS vs GT: 31 मार्च यानी मंगलवार की रात न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स का गुजरात टाइटंस से सामना हुआ। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर हासिल किया। इसके जवाब में पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS vs GT) ने 165/7 रन बनाए, जिसके चलते उसके हाथ 3 विकेट से सीजन की पहली जीत लगी।

PBKS vs GT: शुभमन गिल ने खेली तूफानी पारी

PBKS vs GT: Shubman Gill

पंजाब किंग्स (PBKS vs GT) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का प्रर्दशन प्रभावशाली रहा, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 50 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया। बल्लेबाजों के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम 20 ओवरों में 163 रन का टारगेट सेट कर पाई।

इस दौरान कप्तान शुभमन गिल टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें, जिनके बल्ले से 26 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 39 रन निकले। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई गुजरात की टीम ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया। लेकिन सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (13) 3.4 ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जोस बटलर बैटिंग के लिए आए और उन्होंने शुभमन गिल के साथ 46 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला।

PBKS vs GT: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने चुनी गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने 22 वर्षीय खिलाड़ी को दिया मौका, तो इस प्लेइंग के साथ उतरी गुजरात

गुजरात टाइटंस ने बनाए 162 रन

इसी बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने दसवें ओवर में युजवेंद्र चहल का गेंदबाजी के लिए भेजा, जिन्होंने चौथी गेंद पर शुभमन गिल को पवेलीयन का रास्ता दिखा दिया। कुछ ओवर बाद जोस बटलर भी उनका शिकार बन गए और उनकी 38 रनों की जुझारु पारी का अंत हुआ। इस दौरान बेहतर अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे ग्लेन फिलिप्स (25) को विजयकुमार वैशाख ने कैच आउट करवा पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई।

अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन, राहुल तवेतिया ने 11 रन और शाहरुख खान ने 4 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स (PBKS vs GT) के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट झटकी, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाई। मार्को यानसेन के हाथ एक सफलता लगी।

PBKS vs GT: पंजाब ने जीता मैच

जवाबी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही टीम ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य का विकेट खो दिया, जो कगिसो रबाडा की गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कूपर कॉनली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम की मैच में वापसी करवाई।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन बनाए। 9.3 ओवर में राशिद खान ने प्रभसिमरन सिंह (37) का विकेट झटक इस पार्टनरशिप को तोड़ा। कूपर कॉनली ने 44 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया। उनकी विस्फोटक पारी की मदद से टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन, नेहाल वढेरा 3 रन और शशांक सिंह 4 रन और मार्को यानसेन 9 बनाकर आउट हुए।

जबकि जेवीयार बैरलेट 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाली। उन्होंने श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह और मार्कस सटोइनिस का शिकार किया। इनके आलावा कगिसो रबाडा, आशोक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटकी। यहां क्लिक कर देखिए PBKS vs GT IPL 2026 4th मैच का पूरा स्कोरकार्ड

KKR vs SRH: कैमरन ग्रीन बाहर, पॉवेल अंदर, हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसी होगी कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com