पैट कमिंस IPL के शुरूआती कुछ मैचों से हुए बाहर, SRH ने किया नए कप्तान-उपकप्तान के नाम का ऐलान

Published - 17 Mar 2026, 02:05 PM | Updated - 17 Mar 2026, 02:07 PM

SRH

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में कुछ दिना बाकी है. 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरु के स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी. लेकिन इस मुकाबले से पहले SRH के लिए बुरी खबर सामने आई है. IPL 2026 के शुरूआती मुकाबलों से टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरूआती मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

कमिंस चोटिल तो कौन होगा IPL में हैदराबाद का नया कप्तान?

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. इसी वजह से वह विश्व कप 2026 से बाहर रहे थे. लेकिन अब कमिंस IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वह शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे.

अभी स्पष्ट नहीं है कि वह टीम से कब जुड़ेंगे. लेकिन कमिंस के बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नया सवाल खड़ा हो गया है कि अब कौन टीम की कप्तानी संभालेगा?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सीनियर रिपोर्टर गौरव गुप्ता के मुताबिक, भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा कमिंस की जगह टीम की कैप्टेंसी संभाल सकते हैं. माना जा रहा है कि टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इसकी खास वजह है, और वह SRH के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने कई दबाव वालों मैचों में रन बनाए हैं.

काव्या मारन को लगा 440 वोल्ट का झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोट के चलते बाहर, नहीं खेल पाएगा आधे मैच

ईशान को मिलेगी उपकप्तानी

IPL

ईशान की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अगुवाई के साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय युवा क्रिकेटर ने 197.33 की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाकर टॉप स्कोरर भी रहे.

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में भी ईशान किशन ने अहम योगदान दिया. उन्होंने अपनी धुंआधार बैटिंग से टूर्नामेंट में कई यादगार पारियां खेली. ईशान ने 2026 वर्ल्ड कप में और न्यूजीलैंड सीरीज में कुल मिलाकर 207 की स्ट्राइक रेट से 532 रन जड़े थे.

2026 विश्व कप में उनका प्रदर्शन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाने की उपलब्धि की वजह से उन्हें अब SRH की उपकप्तानी सौंपी जा रही है.

मोहम्मद आमिर ने की शाहीन अफरीदी को हटाने की मांग, बताया कौन होना चाहिए पाकिस्तान का नया ODI कप्तान

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अभिषेक शर्मा

ईशान किशन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com