टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, सलमान आगा बने कप्तान, तो स्टार खिलाड़ी का कटा पत्ता
Published - 21 Jan 2026, 02:55 PM | Updated - 21 Jan 2026, 02:57 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। आईसीसी इवेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलमान अली आगा को कप्तान नियुक्त किया है तो एक स्टार खिलाड़ी की विश्व कप टीम से छुट्टी कर दी है।
हालांकि, अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यही दल विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उतरने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि किसे मिला है पाकिस्तानी टीम में मौका और किस स्टार खिलाड़ी का चयनकर्ताओं ने काट दिया पत्ता।
सलमान आगा बने कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए आधिकारिक तौर पर स्क्वाड की घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर औरंगजेब यूसुफ नामक शख्स ने खुलासा किया है कि आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंप दी है।
सलमान काफी लंबे समय से पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और उनकी कप्तानी में मैन इन ग्रीन ने एशिया कप 2025 का फाइनल खेला था। हालांकि, तब पाकिस्तान को भारत ने टूर्नामेंट में तीन बार हराया था। लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं का भरोसा सलमान अली आगा पर बरकरार है।
बाबर-शादाब की हुई टीम में वापसी
औरंगजेब यूसुफ द्वारा बताए गए स्क्वाड अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की टी20 स्क्वाड में वापसी होती नजर आ रही है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टी20 मैच 29 नवंबर 2025 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जबकि वह इस समय ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेल रहे हैं, जहां पर उनका प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है।
बाबर ने बीबीएल में खेले 11 मैचों में 22.44 की औसत से 202 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 103.06 का था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें टी20 स्क्वाड में चुना गया है। बाबर के अलावा शादाब खान की भी पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी हो रही है। शादाब आखिरी बार 11 जनवरी 2026 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेलते नजर आए थे।
पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिए हुआ 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को मिली टीम की कमान
T20 World Cup 2026 से स्टार खिलाड़ी का कटा पत्ता
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए चुने गए स्क्वाड में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल नहीं है। रिजवान ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टी20 मैच 13 दिसंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उन्होंने टीम से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, रिजवान फॉर्म हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग खेलने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उनको शर्मिंदा होना पड़ा।
33 वर्षींय रिजवान बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस टीम के लिए उन्होंने 10 मैचों में 18.70 के साधारण स्ट्राइक रेट और 102.74 के मामूली स्ट्राइक रेट के साथ 187 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने इस लीग में सिर्फ दो छक्के मारे हैं, जबकि इस दौरान वह 182 गेंदों का सामना कर चुके हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने रिजवान का नाम विश्व कप (T20 World Cup 2026) के स्क्वाड में शामिल नहीं किया है।
औरंगजेब यूसुफ द्वारा चुना गया पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सईम अयूब, फखर जमान, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान खान, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम, अब्दुल समद, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी
विराट-रोहित को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लगेगा झटका, तो शुभमन-बुमराह को मिलेगा फायदा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर