भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, बाबर, फखर, आगा....

Published - 26 Jan 2026, 08:48 AM | Updated - 26 Jan 2026, 01:09 PM

Team India

आगामी 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है। भारत (Team India) अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को उस के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारत का पाकिस्तान के साथ मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे से होना है। फिलहाल भारत का पांच मैचों का टी 20 सीरीज न्यूजीलैंड से चल रहा है जिसमें इंडिया 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। न्यूजीलैंड इस सीरीज पूरी तरह से बैकफुट पर है। भारतीय बल्लेबाज का प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है उनके आंधी के आगे कौन टिक पाएगा आगे देखना काफी दिलचस्प होगा।

Team India का पहला मुकाबला यूएसए से

भारत (Team India) का न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 31 जनवरी को खत्म होगा इसके बाद टीम को केबल 6 दिनों का आराम मिलेगा जिसमें टीम को टी 20 विश्व कप की तैयारी भी करनी है। सात फ़रवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से भारत (Team India) का यूएसए के साथ पहला मुकाबला खेला जाना है।

उम्मीद है भारत अपना विजय रथ की यात्रा यहीं से शुरू करेगा। 15 सदस्य स्क्वॉड टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 के लिए दो माह पूर्व ही घोषित कर दी थी जिससे खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को तैयार रखे। टीम के प्रमुख बल्लेबाज अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन से गुजर रही हैं।

संजू सैमसन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अपनी 100 प्रतिशत योगदान दे रहे हालांकि संजू पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और वक्त पड़ने पर वो करके दिखाए भी हैं। यूएसए टीम में अधिकतर खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं जो भारतीय पिच को अच्छी तरह समझते है लेकिन वह भारत के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं यह सात फ़रवरी को पता चलेगा।

15 फ़रवरी को Team India का पाकिस्तान के साथ मुकाबला

भारतीय टीम 15 फ़रवरी को पाकिस्तान के साथ लीग स्टेज का 27वा मुकाबला खेलेगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। टी 20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा टक्कर का मुकाबला माना जाता है।

इस मैच के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों टीम जीतने के लिए जी जान लगा देगी। भारतीय टीम इस मैच में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाज के साथ उतरेगी वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चारों खाने चित्त करने उतरेगी।

भारतीय टीम हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे हार्ड हिटिंग ऑलराउंडर का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ बखूबी करना चाहेगी। जबकि भारत (Team India) का तेज आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथ होगी। बैकअप के लिए हर्षित राणा टीम में मौजूद होंगे वही स्पिन अटैक में साथ देने के लिए अक्षर पटेल होंगे।

अय्यर-बुमराह की वापसी, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल

पाकिस्तान की संभावित 11 Team India के खिलाफ

पाकिस्तान टीम सलमान आगा की अगुआई में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी जबकि मजेदार बात यह है कि क्या भारतीय कप्तान फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाएगी या नहीं। हमने एशिया कप में देखा था किस तरह भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाए थे चाहे टॉस के वक्त हो या फिर खेल खत्म होने के बाद। इस बार पाकिस्तान फिर से अपनी पुरानी वारियर्स के साथ मैदान पर उतरने वाले है जिसमें बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ी मैदान पर दिखेंगे।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का बल्लेबाजी आक्रमण का जिम्मा फखर जमान, बाबर आजम, साहिबजादा फरहान संभालेंगे तो वहीं ऑलराउंडर का जिम्मा कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज संभालेंगे। तेज गेंदबाजी की कमान शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सलमान मिर्ज़ा संभालेंगे।

पाकिस्तान संभावित 11: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान।


दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ें गए थे पलास मुच्छल, इसी वजह से मंधाना ने तोड़ी थी शादी

Tagged:

babar azam India pakistan T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com