महिला के साथ बदतमीजी करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम आया सामने, इस क्रिकेटर ने की थी वो शर्मनाक हरकत
Published - 05 Mar 2026, 05:06 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Faheem Ashraf: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने श्रीलंकाई महिला के साथ होटल में बदतमीजी की थी। यह मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत मे भूचाल आ गया था। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित हुए थे और इस दौरान पाकिस्तानी टीम कैंडी के एक होटल में रुकी हुई थी।
इस दौरान होटल हाउसकीपिंग स्टाफ में कार्य करने वाली एक श्रीलंकाई महिला ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने वाले खिलाड़ी का नाम अब सामने आ गया है।
श्रीलंका मैच से पहले हुई ये घटना
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुपर-8 में मेजबान श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के अंतिम मैच से पहले हुई थी। जबकि इस घटना की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के बाकी सदस्यों को भी थी। रिपोर्ट के अनुसार,
‘’यह घटना कैंडी के गोल्डन क्राउन होटल में हुई, जहां पाकिस्तानी टीम ठहरी हुई थी । टीम के एक खिलाड़ी (Faheem Ashraf) ने कथित तौर पर होटल के अंदर एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार किया। स्थिति तब और भी गंभीर हो गई जब होटल स्टाफ ने मदद के लिए पुकारा। शोर सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी उसकी मदद के लिए पहुंचे।’’
गनीमत रही कि महिला की मदद के लिए होटल स्टाफ उसकी मदद के लिए समय रहते पहुंच गए, नहीं तो ये पाकिस्तानी खिलाड़ी कुछ भी गलत कदम उठा सकता था।
🚨 A PAKISTANI PLAYER SEXUALLY HARASSED A HOUSEKEEPING WOMEN IN SRI LANKA!!
— Rohit (@Iam_Rohit_G) March 5, 2026
Pakistan Team was staying at the Golden Crown Hotel when the incident took place in Kandy. A player (Faheem Ashraf) from the squad allegedly behaved in an inappropriate manner with a female housekeeping… pic.twitter.com/3dfHH6JEgI
टीम मैनेजर को मांगनी पड़ी मांफी
पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) की शर्मिंदा कर देने वाली घटना के बाद इस मामले की जानकारी तुंरत पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी गई। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट में कहा गया है,
"गोल्डन क्राउन होटल के शीर्ष प्रबंधन ने इस मामले को सख्ती से निपटाने की मांग की थी, लेकिन चीमा ने खिलाड़ी की ओर से माफी मांगी और दुर्व्यवहार के लिए उस पर जुर्माना लगाया।"
बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर-8 से बाहर होकर अपने घर लौट चुकी है और माना जा रहा है कि फहीम (Faheem Ashraf) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने पेश होना पड़ सकता है। इसके बाद उनपर अनुशासनात्मक समिति के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है।
हालांकि, अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस पूरे मामले का संज्ञान आईसीसी के पास पहुंचा है या नहीं, क्योंकि टूर्नामेंट का मुख्य आयोजनकर्ता इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल है और अगर उनको इसकी जानकारी मिलती है तो फहीम (Faheem Ashraf) पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
इस वजह से बाबर आजम को ODI टीम से भी किया गया ड्रॉप, अब जाकर सच्चाई का हुआ खुलासा
Faheem Ashraf का विवादों से रहा है पुराना नाता
पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) अपने खेल से ज्यादा अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस घटना से पूर्व ऑपरेशन सिंदुर के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक आपत्तिजनक तस्वीर को पोस्ट किया था, जिसके बाद भारतीय प्रशंसकों द्वारा उनकी कड़ी निंदा की गई थी।
जबकि अब इस खिलाड़ी ने श्रीलंकाई महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। हालांकि, ये कोई पहला वाक्या नहीं है, जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों के द्वारा इस तरह का रवैया अपनाया गया हो।
इससे पहले पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली को पिछले साल मैनचेस्टर पुलिस ने इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान शाहीन टीम के दौरान एक लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में सबूतों के अभाव में उनको रिहा कर दिया गया। यानी चाहे पाकिस्तान की वरिष्ठ टीम हो या फिर युवा, जहां भी ये जाते हैं, इस तरह के मामले आना लाजमी है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर