पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ने सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, अचानक कह दिया क्रिकेट को अलविदा

Published - 15 Mar 2026, 05:01 PM | Updated - 15 Mar 2026, 05:02 PM

Pakistani cricketer

Pakistani Cricketer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है. टीम सुपर-8 के मुकाबलों से ही बाहर हो गई थी. जिसके बाद पाकिस्तान टीम में काफी हलचल देखने को मिली थी. माना जा रहा था 2026 विश्व कप खत्म होने के बाद सलमान अली आगा की कप्तानी भी छिनी जाएगी.

वहीं, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ियों की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है. लेकिन इसी बीच एक दिग्गज खिलाड़ी (Pakistani Cricketer) ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Pakistani Cricketer ने सभी फॉर्मेट से लिया रिटायरमेंट

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद पाकिस्तान के दिग्गज विकेट कीपर- बल्लेबाज सरफराज अहमद (Pakistani Cricketer) ने अचानक रिटायरमेंट लेकर सभी को हैरान कर दिया है. वह पाकिस्तान से सबसे सफल कप्तानों में से एक कहे जाते थे.

सफराज की कप्तानी में साल 2017 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. खास बात यह थी कि पाक टीम ने भारत को हराकर यह खिताब जीता था.

इतना ही नहीं सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी उठाई थी. लिहाजा, वह ऐसे इकलौते कप्तान थे जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जूनियर और सीनियर लेवल पर आईसीसी ट्रॉफी जितवाई थी.

मुंबई इंडियंस के 7 भारतीय खिलाड़ियों के नाम आए सामने, यही खेल जायेंगे पूरा सीजन, नहीं होगा इनमे बदलाव

Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट करियर रहा शानदार

Pakistani Cricketer

तीनों फॉर्मेट का प्रमुख खिलाड़ी होने के बावजूद सरफराज अहमद (Pakistani Cricketer) ने लंबे वक्त से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे थे. उन्होंने आखिरी बार व्हाइट बॉल मैच नवंबर, 2021 बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. जबकि, टेस्ट दिसंबर, 2023 में खेला था.

पिछले 3 साल से वह पाकिस्तान टीम में खेलने के लिए तरस रहे थे. अब 38 के हो चुके Sarfaraz Ahmed ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट में 3031 रन बनाए है. 117 मैचों में 2315 रन कूटे हैं. जबकि, 61 टी20i में सरफराज ने 27.3 की औसत और 125.3 के स्ट्राइक रेट के साथ 818 रन बनाए .

इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, करियर में लगाए कुल 60 शतक

Tagged:

Pakistan Cricket Team Pakistani Cricketer Sarfaraz Ahmed T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com