न्यूजीलैंड की जीत के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान, इस समीकरण से कर रहा क्वालीफाई
Published - 26 Feb 2026, 01:01 PM | Updated - 26 Feb 2026, 01:04 PM
न्यूजीलैंड के सहारे Pakistan की नाव

अगर ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले, तो इंग्लैंड की टीम पहले ही 4 अंको के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी हैं, वहीं न्यूजीलैंड 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, कीवियों को अपना बचा हुआ मुकाबला इंग्लिश टीम से ही खेलना हैं.
वहीं पाकिस्तान एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं और श्रीलंका अपने 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया हैं, हालांकि उसका अभी एक मैच पाकिस्तान के साथ बचा हुआ हैं.
अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना हैं, तो उसे किसी भी कीमत पर श्रीलंका को हराना पड़ेगा और साथ ही ये भी दुआ करनी पड़ेगी की इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे.
रणजी फाइनल में किस बात पर हुई थी हाथापाई, अब जाकर दोनों खिलाड़ियों की बातचीत हुई वायरल
पाकिस्तान इस तरह पहुंचेगी सेमीफाइनल में
अगर ये संभव हो गया तो Pakistan और न्यूजीलैंड दोनों के ही पॉइंट्स टेबल में 3-3 अंक हो जाएंगे और जिसका नेट रन रेट अच्छा होगा वह टीम क्वालीफाई कर जाएगी. वर्तमान समय में जहां न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 हैं, वहीं पाकिस्तान का अभी -0.461 हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) फिलहाल नेट रन रेट में काफी पीछे दिख रहा हैं, लेकिन अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 70-80 रन की जीत दर्ज कर ले और किवी टीम भी इंग्लैंड के हाथों करीब 70-80 रन से हार जाए, तो सलमान आगा एंड कंपनी के सेमीफाइनल में जानें के चांस बन जाएंगे. वहीं ग्रुप-2 से फिर इंग्लैंड की टीम 6 अंक और पाकिस्तान की टीम 3 अंक और बेहतर नेट रन-रेट से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी.
टी20 से संन्यास वापस लेंगे मिचेल स्टार्क, अब इस दिन फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते आएंगे नजर
Tagged:
Pakistan Cricket Team pakistan T20 World Cup 2026 newzelandऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर