अंतिम मैच जीतकर पाकिस्तान कर जायेगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, पड़ोसियों को नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Published - 25 Feb 2026, 10:05 AM | Updated - 25 Feb 2026, 01:09 PM

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है. उनकी गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक कमजोर दिखाई दे रही है. इसके बावजूद पाकिस्तान गिरते-पड़ते सुपर-8 में पहुंच चुका है. लेकिन अब पड़ोसी मुल्क के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल होने वाली है. हालांकि, पाकिस्तान (Pakistan) अपना अंतिम मैच जीत लेता है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. चलिए तो आगे जानते हैं कैसे....

इस समीकरण से Pakistan पहुंचेगा सेमीफानइल में

Pakistan

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल की अगर बातें करें, तो इंग्लैंड की टीम पहले ही 4 अंको के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी हैं, वहीं न्यूजीलैंड 1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उसके 2 मैच बचे हुए हैं और वहीं पाकिस्तान एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं और उसका अब सिर्फ एक मैच बचा हुआ हैं, वहीं बात अगर श्रीलंका की करें, तो उसके पास अभी कोई अंक नहीं हैं, लेकिन उसे अभी अपने बचे हुए 2 मैच खेलने हैं.

अगर पाकिस्तान (Pakistan) को सेमीफाइनल में पहुंचना हैं, तो उसे हर हाल में श्रीलंका को हराना पड़ेगा और साथ ही ये भी दुआ करनी पड़ेगी की श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे, वहीं इंग्लैंड की टीम भी कीवियों को मात दे.

अगर ऐसा सबकुछ होता हैं, तो इंग्लैंड की टीम के 6 अंक, पाकिस्तान के 3 अंक श्रीलंका के 2 अंक और न्यूजीलैंड का सिर्फ एक अंक रह जायेगा और ऐसे में पाकिस्तान बिना किसी नेट रन रेट के सेमीफाइनल में आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी.

T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का टूटा सेमीफाइनल में जाने का सपना, जानिए अब क्या हैं समीकरण?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. पूरे टूर्नामेंट में वह अपनी खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. तो अहम मुकाबलों में पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. वहीं, ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान (Pakistan) की गेंदबाजों से समा बांध के रखा. उन्होंने शुरूआती ओवर में विकेट निकाले.

ताकि विरोधी टीमों पर दबाव बनाया जा सके. दूसरी ओर बल्लेबाजी लाइन अप में स्थिरता की कमी रही. कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाया. इसके बावजूद अब पाकिस्तान सुपर-8 में है, और सेमीफाइनल की रेस में दौड़ रही है.

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Tagged:

Pakistan Cricket Team icc pakistan T20 Wrld Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को

सलमान अली आगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com