कंगाल हो जायेगा पाकिस्तान, भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो PCB को लगेगा 2200 करोड़ का झटका
Published - 03 Feb 2026, 11:08 AM | Updated - 03 Feb 2026, 01:08 PM
Table of Contents
टी 20 विश्व कप 2026 का आगाज होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं उससे पहले पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाली मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस कदम से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।
क्रिकेट के दिग्गजों का मानना है कि पाकिस्तान सरकार के ये गलत निर्णय है जबकि इस विवाद को लेकर आइसीसी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेले जाने से लगभग 2200 करोड़ रुपए का नुकसान होने की संभावना है।
Pakistan सरकार ने किया था ट्वीट

पाकिस्तान सरकार ने हाल में ही ट्वीट कर बताया था कि पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम आईसीसी मैंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाली मुकाबले में नहीं खेलेगी।
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद देश-विदेश के क्रिकेट दिग्गज पीसीबी की आलोचना कर रही है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय टीम ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा हम 15 फ़रवरी को स्टेडियम में मौजूद होंगे और मैच रेफरी के निर्णय का इंतजार करेंगे। पाकिस्तान सरकार का यह फैसला सिर्फ उनके लिए नुकसानदायक नहीं है बल्कि स्पॉन्सर को भी भयानक नुकसान होने का अनुमान है।
आपको बता दे पाकिस्तान ने ये फैसला भारत को आंख दिखाने के मकसद से लिया है जिसकी शुरुआत भारत के कश्मीर में पिछले साल अप्रैल में होने वाली आतंकवादी हमला के बाद शुरू हुआ है।
रणजी से टीम इंडिया को मिला हार्दिक पंड्या से भी खतरनाक ऑलराउंडर, चटका डाले 35 विकेट ठोक डाले 363 रन
Pakistan के फैसले पर आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) टीम का ये फैसला निंदनीय है। टूर्नामेंट के इस स्टेज पर आकर इस तरह का फैसला कही से भी सही नहीं है।
जबकि आईसीसी ने साफ कर दिया है पाकिस्तान अगर 15 फरबरी को होने वाला मुकाबला नहीं खेलता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान को मैच पेनल्टी लग सकता है साथ ही दो प्वाइंट भारत को सीधा मिल जाएगा। आईसीसी ने आगे कहा ये निर्णय आमतौर पर खेल के पक्ष में नहीं है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान अगर उस दिन नहीं खेलता है तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इससे पहले पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भी बयान दिया था और कहा था हमारी सरकार जो निर्णय लेगी हम उसका पालन मजबूती से करेंगे। जिसके कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान मैदान में नहीं उतरेगा जिसका सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टर्स को होने वाला है।
Pakistan और भारत मैच न होने पर कितना नुकसान?
अगर भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला नहीं होता है तो इस स्थिति में ब्रॉडकास्टर जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को कूल 25 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है अगर भारतीय मुद्रा की बात करे तो 2200 करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान हो सकता है। भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हमेशा से मुकाबला दिलचस्प रहा है। हाल ही में बांग्लादेश टीम के बाहर होने पर भी पीसीबी ने आपत्ति जताई थी।
आईसीसी ने भारत और बांग्लादेश के बीच हाइब्रिड मॉडल अपनाने से मना कर दिया जिसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से टी20 विश्व कप में नहीं खेलने का निर्णय लिया। उनकी जगह स्कॉटलैंड को हिस्सा लेने का मौका मिला। अस्पष्ट तौर पर समझे तो इन देशों के बीच होने वाली मुकाबले में स्पॉन्सर को 10 सेकंड के प्रचार की कीमत लगभग 40 लाख देना होता है।
ऐसे में अगर मैच भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होता है तो आईसीसी इसका रकम वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। एक नजरिया से देखा जाए तो पाकिस्तान भारत को आर्थिक चोट पहुंचाने की नीयत से भी कर सकता है क्योंकि इसका नुकसान बीसीसीआई को होने के साथ साथ ब्रॉडकास्टर को भी होगा। इसके साथ ही जितने शेयर होल्डर्स है उनको भी भरी नुकसान होगा।
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Pakistan Cricket Boardऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर