पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भी कटवाई नाक, 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए 10 बल्लेबाज, इंग्लैंड के खिलाफ झेली शर्मनाक हार
Published - 17 Jan 2026, 11:43 AM | Updated - 17 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Pakistan U19: जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 खेला जा रहा है। शुक्रवार (16 जनवरी) को हरारे में पाकिस्तान अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने बेहद धमाकेदार जीत हासिल की।
मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 (Pakistan U19) के सभी 10 बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और एक आसान मुकाबले को गंवा बैठे। इस हार के बाद हर तरफ पाकिस्तान अंडर-19 टीम की आलोचनाएं हो रही हैं। वहीं, इस मैच में एक ऐसा रन आउट भी देखने को मिला, जिसकी उम्मीद केवल पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ही की जा सकती है।
Pakistan U19: 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए 10 बल्लेबाज

पाकिस्तान अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 के बीच ग्रुप सी और टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट क्लब में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 46.5 ओवर में 210 रन बनाए थे और पाकिस्तान अंडर-19 (Pakistan U19) को जीत के लिए 300 गेंदों पर 211 रन का टारगेट दिया था।
उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगा, लेकिन देखते ही देखते पूरी टीम 46.3 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि इस मैच में पाकिस्तान के 10 बल्लेबाज ऐसे थे जो कि 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। शुरुआत सभी बल्लेबाजों को मिली थी, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।
कप्तान ने खेली शानदार पारी
इस मैच में केवल दो बल्लेबाजों ने पचास का आंकड़ा पार किया था। जहां इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 66 रन की शानदार पारी खेली थी तो पाकिस्तान अंडर-19 (Pakistan U19) की ओर से कप्तान फरहान यूसुफ ने 86 गेंदों पर 65 रन बनाए थे।
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने हार टालने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन लक्ष्य से 57 रन पहले वह जेम्स मिंटो की गेंद पर आउट हो गए और यहां से पाकिस्तान अंडर-19 टीम की जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गई। विश्व कप के चौथे मैच में मैन इन ग्रीन को 37 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
अली रजा की बेवकूफी पड़ी टीम पर भारी
पाकिस्तान (Pakistan U19) की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए साफतौर पर दबाव में नजर आ रही थी और कप्तान फरहान का विकेट गिरने के बाद ये दबाव और बढ़ गया था। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने के लिए अंत तक संघर्ष किया, लेकिन नंबर 11 के बल्लेबाज अली रजा की एक बेवकूफी पूरी टीम पर भारी पड़ गई।
दरअसल, आखिरी विकेट के लिए मोमिन कमर और अली रजा बल्लेबाजी कर रहे थे और यहां से पाकिस्तान (Pakistan U19) की जीत की उम्मीद बरकरार थी, लेकिन एक आसान सिंगल के प्रयास में अली रजा रन आउट हो गए।
दरअसल एक रन लेते समय अली क्रीज से कुछ कदम पहले रूक जाते हैं और गेंद से बचने की कोशिश करते हैं जो कि सीधा कीपर के पास जा रही होती है। लेकिन जब तक रजा को रन पूरा करने का याद आता है इतनी देर में कीपर गिल्लियां बिखेर देते हैं।
Tagged:
U19 world Cup england u19 Pakistan U19 ALI RAZA Pakistan vs England U19ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर