टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम को लगा झटका, PCB ने पूरी टीम के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

Published - 02 Mar 2026, 10:41 AM | Updated - 02 Mar 2026, 01:08 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। श्रीलंका में अपने सभी मुकाबले खेल रही मैन इन ग्रीन ने सुपर-8 में एक मैच जीता, लेकिन नेट रन रेट के कारण पाकिस्तानी टीम को बोरिया बिस्तर बांध कर स्वदेश लौटना पड़ा।

इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप (T20 World Cup) से बाहर होने पर पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका दिया। पीसीबी ने पूरी टीम के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए सभी पर लाखों रुपये का फाइन लगाया है। माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि विश्व कप से बाहर होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कितना जुर्माना देना होगा।

T20 World Cup: खिलाड़ियों को लगी लाखों की चपत!

उम्मीद की जा रही थी कि सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी। लेकिन ये टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि बैक टू बैक ये चौथी बार है, जब पाकिस्तान को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल से पहले बाहर होना पड़ा है।

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये (भारतीय रुपये में 16 लाख) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना टीम के हर उस सदस्य पर लागू होगा, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा लिया था।

प्रदर्शन नहीं तो पैसा नहीं!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक्शन से साफ समझा जा सकता है कि वह खिलाड़ियों को ये संदेश देना चाह रही है कि अगर आप प्रदर्शन नहीं करेंगे तो आपको पैसा भी नहीं मिलेगा। जबकि खराब प्रदर्शन करने पर आपसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वयं रकम की वसूली करेगा, यानी खिलाड़ियों को अपनी सैलरी, मैच फीस या बाकी भुगतानों से यह कटौती सहनी पड़ सकती है।

पीसीबी का ये कदम उनकी नई नीति का हिस्सा माना जा रहा है। बोर्ड खिलाड़ियों को ये संकेत देने की कोशिश कर रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर ही आपको पैसे मिलेंगे। बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान क्रिकेट में इस तरह के फैसले लिए गए हैं।

हालांकि, जुर्माने की राशि ने इसे और चर्चा में ला दिया है, क्योंकि विश्व क्रिकेट में काफी कम ही देखने को मिलता है कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर बोर्ड उनसे इस तरह की वसूली करे।

"वो अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे...." भारत के सेमीफाइनल में जाने से बौखलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी, दिया ऐसा उल जलूल बयान

श्रीलंका में खेला, लेकिन नहीं हुआ फायदा

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण टीम को सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी।

फिर उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका को पटखनी दी तो भारत के हाथों मैन इन ग्रीन को 61 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। हालांकि, सुपर-8 में पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन उनका पहला मैच ही बारिश से धूल गया तो दूसरे मैच में इंग्लैड ने पाकिस्तान को हरा दिया। जबकि श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को सुपर-8 में एकमात्र जीत नसीब हुई थी। मगर यहां पर नेट रन रेट ने पाकिस्तान के सपनों पर पानी फेर दिया।

संजू सैमसन की पारी पर इमोशनल हुए मोहम्मद कैफ, बोले - ये 11 साल की जर्नी है, वो हकदार हैं....

Tagged:

Pakistan Cricket Team Pakistan Cricket Board T20 World Cup Mohsin Naqvi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

61 रनों से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com