श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी बाहर
Published - 28 Dec 2025, 11:48 AM | Updated - 28 Dec 2025, 01:06 PM
Table of Contents
Pakistan Team: श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने आगामी श्रृंखला में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर दिया है, जो कि विश्व कप 2026 से पहले टीम के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चयनकर्ताओं द्वारा चुना गया यही स्क्वाड टी20 विश्व कप 2026 में भी खेलता नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस दल में किसे मिला है मौका और किसे नहीं।
सलमान आगा को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए सलमान अली आगा को कप्तान बनाया है। सलमान के कप्तान बनने के बाद पाकिस्तान (Pakistan Team) की टी20 टीम का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने एक बार फिर अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।
हालांकि, सलमान का बल्लेबाजी फॉर्म उनका साथ बिल्कुल भी नहीं दे रहा है। सलमान ने प्रेसिडेंट्स कप ग्रेड-I (1-दिवसीय) में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (Pakistan Team) की ओर से खेलते हुए 4 मैचों में 22 की औसत और 75.21 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 88 रन बनाए हैं। जिसमें एक पचासा शामिल था। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के दम पर वह पाकिस्तान को जिताने में सफल रहते हैं या नहीं।
शादाब की वापसी, बाबर-शाहीन बाहर
पाकिस्तान (Pakistan Team) के टी20 स्क्वाड में 27 वर्षींय स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान का चयन किया गया है। शादाब काफी लंबे समय से पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे थे। शादाब ने इस साल जून में आखिरी बार पाकिस्तान (Pakistan Team) के लिए खेला था, लेकिन फिर इसके बाद उन्हें कंधें की सर्जरी करवानी पड़ी थी।
सफल सर्जरी के बाद शादाब काफी समय तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन में रहे थे और अभी वह ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को खराब प्रदर्शन के चलते नेशनल स्क्वाड से बाहर कर दिया है तो शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना सके।
कब होगी पाकिस्तानी टीम रवाना?
चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को राष्ट्रीय दल में शामिल किया है। नफे हाल ही में पाकिस्तान शाहीन के लिए खेल रहे थे और अब तक उन्होंने 32 मैच खेले हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 132.81 का है। जबकि साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ जैसे खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है, जिनका फॉर्म बिल्कुल भी अच्छा नहीं चल रहा है।
बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Team) जनवरी के पहले सप्ताह में श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी, जहां पर पहला मैच 7 जनवरी को, दूसरा 9 जनवरी और 11 जनवरी को अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के आधार पर पाकिस्तान विश्व कप 2026 के स्क्वाड का चुनाव करेगा।
श्रीलंका दौरे के लिए Pakistan Team का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।
Tagged:
PAKISTAN TEAM cricket news T20I Series Pakistan squad for Sri Lankaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर