पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी छोड़ा PSL, अब सीधे IPL में करेगा एंट्री

Published - 22 Mar 2026, 10:06 AM | Updated - 22 Mar 2026, 10:21 AM

IPL

IPL: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण की शुरुआत अभी हुई भी नहीं है कि एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर अब सीधे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एंट्री करने जा रहा है, जिसके बाद अब पीएसएल छोड़कर आईपीएल (IPL) में आने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।

इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स से अनुबंध कर लिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजारबानी पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। लेकिन अब इस फेहरिस्त में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम भी जुड़ने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया प्लेयर ने दिया पाकिस्तान को धोखा

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज आईपीएल (IPL) से दो दिन पहले 26 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग के 11वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज जेक-फ्रेजर-मैकगर्क रावलपिंडीज का प्रतिनिधित्व करने वाले थे, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही व्यक्तिगत कारण बताकर उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया मंच के जरिए खिलाड़ी के बाहर होने की जानकारी प्रशंसकों को दी। साथ ही लिखा कि हम प्लेयर के निर्णय का सम्मान करते हैं वह स्वस्थ रहें। उनके स्थान पर दूसरे प्लेयर की घोषणा जल्द की जाएगी।

शुरुआत में रहे थे अनसोल्ड

इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के इस युवा ओपनर को कोई खरीदार नहीं मिला था। लेकिन बाद में पीएसएल में जेक-फ्रेजर-मैकगर्क को रावलपिंडीज ने सीधे तौर पर अपने स्क्वाड में शामिल किया था।

बता दें कि, जेक-फ्रेजर-मैकगर्क के बाहर होने से यह फ्रेंचाइजी के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ये कंगारू बल्लेबाज न सिर्फ शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प लेकर आता है, बल्कि पाकिस्तान की फ्लैट पिचों पर वह बड़ी पारी खेलनी की क्षमता भी रखता है। ऐसे में रावलपिंडीज के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा सकता है।

3 डक के बाद Shubman Gill ने अभिषेक को भेजा था ये खास मैसेज, उन्ही की सलाह से फिर फाइनल में ठोकी थी तूफानी फिफ्टी

अब सीधे IPL में करेगा एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया का यह 23 वर्षींय सलामी बल्लेबाज सीधे आईपीएल (IPL) में एंट्री कर सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किस फ्रेंचाइजी के साथ जेक-फ्रेजर-मैकगर्क की डील होने वाली है, लेकिन जल्द ही इसका खुलासा भी कर दिया जाएगा।

बता दें कि, इस कंगारू बल्लेबाज के पास कुल 98 टी20 मैच खेलने का अनुभव है, जिसकी 96 पारियों में उन्होंने 149.11 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1852 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, आईपीएल में खेले 15 मैचों में इस खूंखार बल्लेबाज ने 199.48 के स्ट्राइक रेट के साथ 385 रन ठोके हैं, जिसमें चार पचासा शामिल है।

धोनी-रोहित तो नहीं लेकिन IPL 2026 के बाद ये 2 खिलाड़ी कर सकते संन्यास का ऐलान, फिटनेस-फॉर्म अब दोनों खराब

Tagged:

ipl Pakistan Super League Jake Fraser McGurk Rawalpindiz
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com