बॉयकॉट पर आया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान, बताया टीम इंडिया के साथ मैच खेलेंगे या नहीं
Published - 05 Feb 2026, 11:34 AM | Updated - 05 Feb 2026, 01:08 PM
Table of Contents
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहा है या कहे तो सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला मैच रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का मामला हो या भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने के फैसले ने दोनों देशों के बीच तनाव पैदा कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है। इस बयान के बाद अब भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य पर संदेह और भी गहरा गया है।
भारत और Pakistan का मुकाबला होगा या नहीं ?

भारतीय दिग्गजों की माने तो उनके अनुसार पाकिस्ता अपना फैसला पलट सकता है लेकिन हालिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान अपने स्टैंड पर डटा रहेगा और बांगलादेश के साथ खड़ा है।
आपको बता दें बांगलादेश को आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर करने के बाद मामला गर्माया था और वह ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आए संकेतों में यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिकेट और राजनीति को अलग रखना जरूरी है, लेकिन अगर एक पक्ष लगातार खेल में राजनीति को बढ़ावा देगा, तो पाकिस्तान (Pakistan) को भी अपने हितों और आत्मसम्मान की रक्षा करनी होगी।
शरीफ ने कहा कि वे बांग्लादेश के रुख का समर्थन करते हुए भारत के साथ मैच नहीं खेलने के निर्णय पर डटा रहेगा। इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाली टी20 विश्व कप 2026 में भारत का मैच पाकिस्तान के साथ कोलोंबो में होना था लेकिन पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया।
AUS vs NED Match Prediction in Hindi, Warm-Up Match 13: आज अभ्यास मैच में किसका चलेगा जादू? देखें पूरी रिपोर्ट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और बंगलादेश विवाद है असली वजह
विवाद की असली जड़ 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी थी। पाकिस्तान (Pakistan) इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान था लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम को वहां भेजने से इनकार कर दिया था। बीसीसीआई का सुझाव था कि भारत के मैच किसी तटस्थ स्थान जैसे दुबई या श्रीलंका पर हाइब्रिड मॉडल के तहत कराए जाएं।
हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और वहां की सरकार अब इस मॉडल को स्वीकार करने के मूड में नहीं थी लेकिन अंत में भारत का मैच दुबई में हुआ था। प्रधानमंत्री शरीफ का मानना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और भारत का न आना पूरी तरह से राजनीतिक फैसला है। आपको बता दे पाकिस्तान में इससे पहले श्रीलंका टीम पर हमला हो चूकी है जिसके बाद से कई देशों ने वहां जाने से मना कर दिया था।
Pakistan पीएम शहबाज शरीफ ने क्या कहा?
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का पाकिस्तान का निर्णय टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद उसके साथ एकजुटता दिखाने का एक तरीका है।
पाकिस्तान का भारत के साथ नहीं खेलने के निर्णय के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने अधिकारिक बयान दिया है। आपको बता दें अगर पाकिस्तान (Pakistan) सच में टीम इंडिया के खिलाफ मैचों का बहिष्कार करता है, तो इसका असर केवल इन दोनों देशों पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट और आईसीसी के राजस्व पर पड़ेगा।
इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच में नहीं खेलेगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब एक सप्ताह से टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित बनी हुई थी, और इसमें इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच आईसीसी के लिए सबसे बड़ी कमाई का जरिया होते हैं। यदि पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने से रोकती है, तो आईसीसी के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप को भारी नुकसान हो सकता है। फिलहाल, प्रधानमंत्री शरीफ ने खेल मंत्रालय और पीसीबी को इस मामले में गहन चर्चा करने और एक ठोस नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
Tagged:
India pakistan T20 World Cup 2026 Pakistan PM statementऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर