फिर अपनी हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, बांग्लादेश सीरीज की हार के बाद अंपायर के ही खिलाफ कर दी शिकायत दर्ज

Published - 16 Mar 2026, 11:08 AM | Updated - 16 Mar 2026, 11:10 AM

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। श्रृंखला का अंतिम मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला दया था, जहां पर शुरुआती दोनों मैच खेले गए गए थे।

हालांकि, सीरीज डिसाइडर मैच में पाकिस्तान (Pakistan) टीम को 11 रन की शर्मनाक हार मिली, जिसका ठिकरा अब वह अंपायर के सिर पर फोड़ रहे हैं। इसके चलते पाकिस्तानियों ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से ऑन फील्ड अंपायर की शिकायत की है। बता दें कि, ये शिकायत आईसीसी के सर्वश्रेष्ट अंपायर माने जाने वाले कुमार धर्मसेना के फैसले को लेकर की गई है।

मैच रेफरी के पास पहुंचा Pakistan

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दावा किया है कि बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले दिखाने के बाद बांग्लादेश टीम ने अंतिम ओवर में डीआरएस की मांग की थी, जो कि नियमों के खिलाफ है। पाकिस्तान को लगा कि बांग्लादेश ने 15 सेकंड के बाद रिव्यू की मांग की थी, लेकिन रिव्यू की समयसीमा 15 सेकंड के भीतर है।

इस विवाद के बाद पाकिस्तानी मुख्य कोच माइक हेसन ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से मुलाकात की और उनसे समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, इसका खुलासा नहीं हो सका है कि पाकिस्तान (Pakistan) इस शिकायत से क्या परिणाम चाहता है। हालांकि, मैच रेफरी ने मुख्य कोच को ये भी समझाया कि मेजबान टीम ने अंतिम मैच में किसी भी तरह का कोई अनुचित लाभ नहीं उठाया है।

क्या है पूरा विवाद?

यह घटना उस वक्त घटी थी, जब पाकिस्तान (Pakistan) को जीत के लिए अंतिम दो गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी और आखिरी ओवर रिशाद हुसैन डाल रहे थे। स्ट्राइक पर मौजूद कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को रिशाद लेग साइड में गेंद डालते हैं, जिसपर अंपायर धर्मसेना वाइड का इशारा करते हैं, लेकिन बांग्लादेश सीधा वाइड के फैसले को चुनौती नहीं दे सकता था, जिसके कारण उन्होंने पगबाधा (LBW) की अपील की।

इसपर स्टैंडिंग अंपायर ने तीसरे अंपायर को मामला रेफर कर दिया। इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा तो गेंद बल्ले को छूककर जा रही थी, जिसके बाद अंपायर को अपना वाइड का फैसला पलटना पड़ा। हालांकि, बांग्लादेश ने रिव्यू भी गंवा दिया, लेकिन रिव्यू के बाद पाकिस्तान (Pakistan) को जीत के लिए 1 बॉल पर 12 रन की जरूरत थी, लेकिन अंतिम गेंद पर कप्तान अफरीदी स्टंप आउट हो गए।

वर्ल्ड क्रिकेट के 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL, अंतिम समय पर पाकिस्तान को बोला 'हम नहीं खेल सकते...'

सलमान का शतक बेकार

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए श्रृंखला का निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश ने तनजीद हसन (107) के शतक की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 290 रन बनाए थे। उम्मीद थी कि पाकिस्तान (Pakistan) ये टारगेट आसानी से चेज कर लेगा।

लेकिन खराब बल्लेबाजी ने ग्रीन आर्मी का यहां भी साथ नहीं छोड़ा। एक छोर पर सलमान अली आगा अकेले संघर्ष करते रहे, लेकिन दूसरी ओर से उनको अन्य बल्लेबाज का साथ बिल्कुल नहीं मिला, जिसके कारण पाकिस्तान (Pakistan) रन चेज में 11 रन पीछे रह गया।

बता दें कि, वन मैन आर्मी की तरह लड़ने वाले सलमान अली आगा ने अहम मैच में 98 गेंदों पर 106 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल थे। जबकि कप्तान शाहीन ने 38 गेंदों पर 37 रन की संघर्ष वाली पारी खेली थी।

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ने सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, अचानक कह दिया क्रिकेट को अलविदा

Tagged:

PAKISTAN TEAM pakistan BANGLADESH
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com