बांग्लादेश के समर्थन में उतरा पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर लगाई रोक
Published - 19 Jan 2026, 03:14 PM | Updated - 19 Jan 2026, 03:24 PM
Table of Contents
T20 World Cup: बांग्लादेश का टी20 विश्व कप 2026 का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि पाकिस्तान भी उनके नक्शे कदमों पर चलना शुरू कर चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार इस मुद्दे को हवा दे रहा है। जबकि उन्होंने बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को संकेत दिया है कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से हट जाएगा। ये फैसला उस समय लिया गया है, जब बांग्लादेश लगातार अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है और आईसीसी ने उन्हें अंतिम विचार के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया है। ऐसे में पाकिस्तान का बांग्लादेश को सपोर्ट करना आईसीसी के लिए चिंता बढ़ा सकता है।
बांग्लादेश ने मांगी पाकिस्तानी की मदद
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से खरी-खोटी सुनने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के पैरों में गिरने का फैसला किया है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी अंतरिम सरकार के दबाव के बाद भारत में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने से साफ इनकार कर दिया था।
लेकिन एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने इस पूरे मामले में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया है और उनका विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के मुद्दे पर उनका समर्थन मांगा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यूनुस सरकार को इस्लामाबाद से सकारात्मक संकेत मिले हैं।
पाकिस्तान सरकार ने दिया आश्वासन
विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले बांग्लादेश सरकार को पाकिस्तान सरकार ने अपना आश्वासन दिया है और उनके मैच को भारत से शिफ्ट करने की मांग को जायज ठहराया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने ये भी गीदड़भभकी दी है कि अगर बांग्लादेश का मुद्दा हल नहीं होता है तो फिर उन्हें भी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने पर दोबारा से विचार करना होगा।
पाकिस्तान मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वह अपने पड़ोसी की सुरक्षा चिंताओं का पूरा सम्मान किया है। जबकि उन्होंने बीसीबी के इस मुद्दे पर पैनी नजर बनाए रखी है। हालांकि, जहां तक उम्मीद है कि बांग्लादेश के मुद्दे पर पाकिस्तान अपनी रोटियां सेकने का प्रयास कर रहा है, क्योंकि जिस तरह की फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालात है, वह किसी भी कीमत पर विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से हटने की सोच भी नहीं सकता है।
T20 World Cup की मेजबानी करना चाहता है पाकिस्तान!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की मेजबानी में सह भागीदारी की इच्छा जता रहा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को ये भी कहा है कि अगर श्रीलंका में मैदानों की संख्या फुल हो चुकी है तो वह बांग्लादेश के मुकाबलों को पाकिस्तान में आयोजित करवा सकते हैं।
पाकिस्तान के पास आईसीसी इवेंट आयोजित करवाने का अनुभव है और उन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की थी। हालांकि, जिस तरह से पाकिस्तान फिलहाल हालात हैं उसको देखकर कोई भी टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से बचना चाहेगी। जबकि पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज भी कड़ी सुरक्षा में करवाई जा रही है।
बांग्लादेश के बाहर होते ही बदल जाएगा T20 World Cup 2026 का समीकरण, ये टीम होगी क्वालिफाई
आईसीसी ने बीसीबी को दिया अल्टीमेटम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (17 जनवरी) को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित करवाई गई थी, जहां पर आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ शब्दों में कह दिया है कि उनके मैच शिफ्ट नहीं किए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें अपने मैच भारत में ही खेलने होंगे और ये अंतिम निर्णय उनका होगा कि वह इस टूर्नामेंट (T20 World Cup) में हिस्सा लेंगे या नहीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को ये भी कह दिया है कि अगर वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है तो उनकी जगह दूसरी टीम को शामिल कर लिया जाएगा। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दोहरे सकंट में फंस गया है। जहां एक तरफ उनके द्वारा चली गई चाल उनपर ही भारी पड़ती नजर आ रही है तो दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का दबाव भी उनपर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग पक्का है।
Tagged:
bcci icc Pakistan Cricket Board bcb T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर