पाकिस्तान को मिल गया उनका नया हेड कोच, माइक हेसन की जगह अब इस युवा COACH को जिम्मेदारी
Table of Contents
Mike Hesson : पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है, खासकर ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान लगातार संघर्ष करता नजर आया है। 2023 के ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से टीम किसी भी बड़े ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल नहीं रही है।
हाल ही में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के अंदर कई बड़े फैसलों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने नया हेड कोच नियुक्त किया हैं और माइक हेसन (Mike Hesson) की जगह अब इस युवा कोच को जिम्मेदारी सौपी हैं।
पाकिस्तान टेस्ट टीम को मिल सकता है नया हेड कोच
इसी बीच खबर सामने आई है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो सरफराज लंबे फॉर्मेट में टीम को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
सरफराज अहमद पर PCB का भरोसा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरफराज अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है। सरफराज लंबे समय तक पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कप्तान के रूप में भी टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB चाहता है कि टीम के साथ ऐसे व्यक्ति को जोड़ा जाए जो ड्रेसिंग रूम का माहौल समझता हो और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बना सके। सरफराज का हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होना भी इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वह मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझते हैं।
सरफराज अहमद का अंतरराष्ट्रीय करियर
सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3031 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 117 वनडे मैचों में 2315 रन बनाए और टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं।
टी20 क्रिकेट में भी सरफराज का योगदान अहम रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टी20 मैच खेले और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 818 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में पाकिस्तान को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाना रही, जब उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
Mike Hesson की भूमिका पर सवाल
दूसरी ओर पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) का भविष्य भी चर्चा में है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के जल्दी बाहर होने के बाद उनकी रणनीति और फैसलों पर कई सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी उनके काम करने के तरीके को लेकर असंतोष जाहिर किया है।
बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों ने PCB से शिकायत की है कि कई अहम फैसले बिना कप्तान या टीम से सलाह किए लिए गए। इसके अलावा टीम के खराब प्रदर्शन के कारण खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल प्रभावित हुआ है।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आने वाले समय में कोचिंग सेटअप (Mike Hesson) में बड़े बदलाव कर सकता है। सरफराज अहमद की संभावित नियुक्ति को इसी बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे टीम को टेस्ट क्रिकेट में नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़े : IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के वेन्यु का ऐलान, इस शानदार स्टेडियम में खेला जायेगा वो महामुकाबला