खेल जगत में फिर पाकिस्तान की हुई थू-थू, मैदान पर दिखा अजीबो-गरीब नजारा, रद्द हुआ PSL मैच

Published - 01 Apr 2026, 01:33 PM | Updated - 01 Apr 2026, 01:50 PM

PSL

खेल जगत में एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान गद्दाफ़ी स्टेडियम में ऐसा अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर ज़ल्मी के बीच होने वाला मुकाबला शुरू होने से पहले ही मौसम ने पूरी बाज़ी पलट दी।

तेज़ बारिश और तूफ़ानी हवाओं ने न केवल मैच (PSL) को प्रभावित किया, बल्कि मैदान पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ़ के लिए भी हालात बेहद खतरनाक बना दिए। जिस मुकाबले का इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, वह देखते ही देखते अव्यवस्था और अफ़रा-तफ़री में बदल गया।

तूफ़ान ने बिगाड़ा पूरा खेल

Psl

PSL के दौरान लाहौर में अचानक बदले मौसम ने मैच से पहले ही हालात बिगाड़ दिए। तेज़ बारिश के साथ चल रही ज़ोरदार हवाओं ने गद्दाफ़ी स्टेडियम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। पिच को बचाने के लिए लगाए गए भारी कवर्स हवा के सामने बेबस नज़र आए।

हवा इतनी तेज़ थी कि कवर्स बार-बार उड़ने लगे, जिससे उन्हें संभालना ग्राउंड स्टाफ़ के लिए बेहद मुश्किल हो गया। आउटफ़ील्ड में पानी भर गया और मैदान खेलने लायक नहीं बचा। ऐसे हालात में मैच का समय पर शुरू होना नामुमकिन हो गया।

ग्राउंड स्टाफ़ के साथ हुआ खतरनाक वाक्य

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चिंताजनक पहलू वह था जब ग्राउंड स्टाफ़ अपनी जान जोखिम में डालकर पिच को बचाने की कोशिश कर रहा था। वायरल वीडियो में साफ़ देखा गया कि तेज़ हवाओं ने कई कर्मचारियों का संतुलन बिगाड़ दिया और कुछ लोग ज़मीन पर गिर पड़े।

कवर्स को पकड़कर रखने की कोशिश करते हुए स्टाफ के सदस्य हवा के झोंकों के आगे टिक नहीं पा रहे थे। यह नज़ारा न केवल डराने वाला था, बल्कि इसने मैदान पर सुरक्षा इंतज़ामों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

सोशल मीडिया पर उड़ाया गया मज़ाक

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और उसके आयोजन पर जमकर सवाल उठाए गए। यूज़र्स ने इस पूरे घटनाक्रम का मज़ाक उड़ाते हुए कई वीडियो और मीम्स शेयर किए।

पहले से ही विवादों में घिरी लीग के लिए यह घटना और भी शर्मिंदगी लेकर आई। फैंस, जो एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला। कई लोगों ने इसे खराब प्रबंधन और तैयारी की कमी का उदाहरण बताया।

PSL मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा

लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण मैच को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया। अंपायरों ने उम्मीद जताई कि अगर हालात सुधरते हैं तो कम से कम छोटा मुकाबला कराया जा सकता है, लेकिन परिस्थितियाँ इसके अनुकूल नहीं दिख रही थीं।

मैदान को सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ़ लगातार मेहनत करता रहा, लेकिन पानी से लबालब भरे आउटफ़ील्ड ने खेल की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया। अगर मौसम में सुधार नहीं होता, तो दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़ सकते हैं, जिससे टूर्नामेंट की स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Tagged:

Ruturaj Gaikwad cricket news PSL 2026 Rain Interrupted Match
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

PSL
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com