पाकिस्तान ने खुद करवाई वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी थू-थू...., 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' को दी बकरी और 2 तेल की बोतल

Published - 21 Dec 2025, 01:05 PM | Updated - 21 Dec 2025, 01:07 PM

Pakistan

Pakistan: क्या आपने कभी सुना है कि किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर बकरी और दो तेल की बोलत दी गई है। लेकिन यह कारनामा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। जी हां, सही सुना आपने पाकिस्तान (Pakistan) के एक खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर एक बकरी और दो तेल की बोलत दी गई है।

जहां आमतौर पर ये खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को चमचमाती ट्रॉफी और लाखों रुपये का इनाम मिलता है तो दूसरी ओर पाकिस्तान में इस तरह के उपहार दिए जा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस तरह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

मुझे लगा था कि ट्रॉफी मिलेगी!

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर एक बकरी और दो तेल की बोतल देते साफ देखा जा सकता है। इसके बाद खिलाड़ी से पूछा जाता है कि उनको कैसा लग रहा है तो इसपर पाकिस्तानी (Pakistan) प्लेयर कहता है कि मुझे लगा था कि ट्रॉफी मिलेगी, लेकिन यह तो बकरी और तेल का पैकेट निकल आया। इसके बाद पीछे से कोई खिलाड़ी को कहता नजर आ रहा है कि शानदार इनिंग थी आपकी।

क्या है Pakistan की इस वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो कुछ का मानना है कि ये पाकिस्तान की कैसी हालत हो गई है। लेकिन बता दें कि, वीडियो में नजर आ रहा ये शख्स पाकिस्तान (Pakistan) का खिलाड़ी बताया गया है, लेकिन ये वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। जी हां, न ही ये शख्य असली है और न ही इस तरह के अवार्ड पाकिस्तान क्रिकेट में किसी प्लेयर को दिया गया है। जांच में पाया गया कि ये वीडियो सरासर फेक बनाया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 7 शादीशुदा तो 8 कुंवारें खिलाड़ियों को मौका

हेयर ड्रायर और ट्रिमर मिल चुके हैं गिफ्ट में

हालांकि, भले ही सोशल मीडिया में बकरी और दो बोतल तेल देने वाली वीडियो एआई की मदद से बनाई गई हो, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) सुपर लीग में खिलाड़ियों को अजीब-अजीब तोहफे मिल चुके हैं। कराची किंग्स के लिए खेलने वाले जेम्स विंग को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ शतक ठोकने के बाद गिफ्ट में हेयर ड्रायर दिया गया था, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट की विश्व जगत में खूब थू-थू हुई थी।

लेकिन यही नहीं, इसके बाद पाकिस्तान के ऑलराउंडर हसल अली ने जब कराची किंग्स के लिए मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया तो उन्हें उपहार में एक ट्रिमर गिफ्ट दिया गया। जब ट्रिमर और हेयर ड्रायर की वीडियो सामने आई थी तो हर कोई पाकिस्तान सुपर लीग का जमकर मजाक बना रहा था।

कप्तान सूर्या का जिगरी होने के चलते इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में मिल गई जगह, नहीं तो रणजी खेलने लायक नहीं

Tagged:

Pakistan Cricket Team Pakistan Cricket Board karachi kings
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

हेयर ड्रायर।

ट्रिमर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com